For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ये क्या हो गया कोहली की कप्तानी में, 9 साल में पहली बार हुआ ऐसा काम

नई दिल्ली। बहुत बड़ा माैका था...महेंद्र सिंह धोनी भी खिलाड़ियों के बीच माैजूद थे, लेकिन नहीं बदल पाई विराट कोहली की किस्मत। कोहली बताैर कप्तान टी20आई क्रिकेट का आखिरी चैलेंज लेकर आईसीसी टी20 विश्व कप में उतरे थे। उम्मीद थी कि कोहली की कप्तानी में भारत को पहला आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का साैभाग्य प्राप्त हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कहानी वही रही जो पहले थी। कोहली के हाथ फिर निराशा लगी और टीम को खिताब नहीं दिला पाए। लेकिन इस बार तो हद हो गई क्योंकि 9 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि भारतीय टीम किसी बड़े इवेंट में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई।

'रन मशीन' के नाम से मशहूर कोहली ने वैसे तो अपनी कप्तानी में कई उपलब्धियां हासिल की लेकिन विश्व कप जीतने का उनका सपना सिर्फ एक सपना बनकर ही रह गया। टी20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप 2 में भारत ने अपने शुरूआती दो मैच गंवा दिए थे। बस यहां से ही उनकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। ग्रुप 2 से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत को अपना आखिरी मैच नामीबिया से खेलना, लेकिन इस मैच के परिणाम से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर ने बताए 2 कारण, जिनके चलते फ्लाॅप हुई भारतीय टीम

साल 2012 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया है। साल 2012 में हुए आईसीसी वनडे विश्व कप में भारत ने ना सिर्फ सेमीफाइनल में जगह बना थी, बल्कि फाइनल भी जीता था। तब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

2012 से 2021 तक का भारत का आईसीसी टूर्नामेंट का सफर-
साल 2012 में फाइनल में श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप जीता था।
फिर 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। तब कप्तान धोनी ही थे।
2014 में टी20 विश्व कप में टीम फाइनल में पहुंची थी।
साल 2015 वनडे विश्व कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। इस दाैरान भी धोनी कप्तान थे।
साल 2016 में हुए टी20 विश्व कप में भी भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
इसके बाद साल 2017 में भारत फाइनल में पाकिस्तान हार गया था। तब कोहली कप्तानी कर रहे थे।
साल 2019 में फिर भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
फिर साल 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन में उसे फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
अब टी20 विश्व कप में भारत सुपर 12 मुकाबलो में ही बाहर हो गई।

Story first published: Monday, November 8, 2021, 13:15 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+