For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर ने बताया कैसे युजवेंद्र चहल बन सकते हैं महान

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाजों में शामिल सैयद मुश्ताक अली अहमद ने मौजूदा समय में भारतीय टीम के कलाई स्पिनर्स युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की। मौजूदा समय में विश्व के सबसे बड़े स्पिन गेंदबाजों में शामिल युजवेंद्र चहल एक टॉप लेवल के लेग स्पिन गेंदबाज हैं। मुश्ताक अहमद का मानना है कि चहल की गेंदबाजी और बेहतर बन सकती है बशर्ते वो क्रीज का इस्तेमाल करना शुरु कर दें।

दुनिया भर में क्रिकेट कोचिंग दे चुके मुश्ताक अहमद मौजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी सलाहकार हैं। मुश्ताक अहमद का मानना है कि सीमित ओवर्स के प्रारूप में अगर युजवेंद्र चहल को अधिक प्रभावी बनना है तो क्रीज का और अच्छे से इस्तेमाल करना होगा। वह पहले ही बीच के ओवर्स में अपनी विकेट लेने की क्षमता के चलते भारत के लिये मैच विनर गेंदबाजों में से एक हैं।

और पढ़ें: संजू सैमसन ने बताया कैसे धोनी की वजह से सच हुआ उनका सपना

उन्होंने कहा, 'चहल बहुत अच्छा गेंदबाज है, लेकिन क्रीज का बेहतर इस्तेमाल कर सकता है। वो कुछ मौकों पर क्रीज से बाहर जा सकता है। पिच को समझने की चतुराई होनी चाहिए। सपाट पिच पर सीधे स्टम्प पर गेंद डाली जा सकती है। गेंद ग्रिप ले रही है तो क्रीज के बाहर भी जा सकते हैं ताकि बल्लेबाजों को परेशानी हो। ऐसे में आपकी गुगली भी उतना टर्न नहीं लेगी जितना बल्लेबाज सोचते होंगे और आपको विकेट मिल जाएगा।'

इस बीच मुश्ताक अहमद ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को विकेट के पीछे से मिलने वाली सलाह का काफी फायदा मिला है।

और पढ़ें: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने विराट कोहली को लेकर की भविष्यवाणी, बताया कब लेंगे संन्यास

उन्होंने कहा, 'आपको बल्लेबाज से एक कदम आगे रहना होगा। बल्लेबाज की क्षमता के मुताबिक फील्ड पोजिशन होनी चाहिए। मैं हमेशा कहता हूं कि आक्रमण गेंद से नहीं, फील्डर से करो। यह समझ में आने पर हमेशा सफलता मिलेगी। भारत अपने गेंदबाजों के सही इस्तेमाल से ही विश्व क्रिकेट में ताकत बन गया है। धोनी को इसमें महारत हासिल है कि अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल कैसे करना है और अब विराट कोहली हैं।'

अहमद ने चहल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा और पाकिस्तान के शादाब खान को इस समय बेस्ट लेग स्पिनरों में से बताया।

Story first published: Wednesday, May 6, 2020, 14:34 [IST]
Other articles published on May 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+