Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

6 विकेट, 0 रन: नेपाल की अंजलि ने T-20i में रचा इतिहास, केवल 5 गेंदों में जीत गई टीम

नई दिल्ली: नेपाल की महिला क्रिकेटर अंजलि चंदा ने सोमवार को 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में मालदीव के खिलाफ एक मैच में एक भी रन दिए बिना 6 विकेट लेने का कारनामा कर दिया है। इस आंकड़े के साथ उन्होंने महिला टी-20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब किसी गेंदबाज ने किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में बिना कोई रन दिए छह विकेट लिए हैं। नेपाल ने 0.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया।

बिना कोई रन दिए टी-20 इंटरनेशनल में लिए 6 विकेट

बिना कोई रन दिए टी-20 इंटरनेशनल में लिए 6 विकेट

इससे पहले यह रिकॉर्ड मलेशियाई खिलाड़ी मास एलिसा का था, जिन्होंने इस साल जनवरी में चीन की महिलाओं के खिलाफ 4 ओवर में तीन रन देकर छह विकेट लिए थे। 24 वर्षीय अंजलि ने छह बल्लेबाज़ों को आउट किया (सभी को शून्य पर) उन्होंने 2.1 ओवर गेंदबाजी की। इसके साथ ही नेपाल ने मालदीव केवल 10.1 ओवर में 16 रन पर आउट कर दिया। मालदीव के खिलाफ 2.1-2-0-6 आंकड़े के साथ अंजलि ने टी 20 इंटरनेशनल प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की है।

AUS vs PAK: माइकल वॉन ने बताया कौन सी टीम कंगारुओं को घर में चटा सकती है धूल

केवल पांच गेंदों में मैच जीत गया नेपाल-

केवल पांच गेंदों में मैच जीत गया नेपाल-

अंजलि के अलावा, करुणा भंडारी (2/4) ने विकेट लिए, जबकि बाकी दो बल्लेबाज़ रन आउट हुए। आठ मालदीव के बल्लेबाज अपना खाता खोले बिना बाहर हो गए, जबकि दो ने एक रन बनाया। इसके जवाब में, नेपाल ने बिना किसी नुकसान के 17 रनों के लक्ष्य तक पहुंचते सिर्फ पांच गेंदों में ही जीत हासिल कर ली। सलामी बल्लेबाज काजल श्रेष्ठ 13 रन बनाकर नाबाद रही जबकि चार एक्स्ट्रा (2 वाइड, 1 लेग बाई और 1 नो बॉल) थे। रन का पीछा सिर्फ सात गेंदों में हुआ, जिनमें से पांच गेंदें वैध थी।

इससे पहले 4 गेंदों में भी जीत चुकी हैं टीमें

इससे पहले 4 गेंदों में भी जीत चुकी हैं टीमें

मैच के बाद, क्रिकेट नेपाल ने ट्वीट किया- "नेपाल की अंजलि चंदा की गेंदबाजी का आंकड़ा महिला टी 20 I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का आंकड़ा है, उन्होंने मलेशियाई मास एलिसा का 6/3 को पार कर लिया है। यह डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी भी है। आपको बता दें कि 5 गेंदों में नेपाल की जीत हालांकि, सबसे तेज जीत नहीं है। रवांडा और तंजानिया ने जुलाई 2019 में माली को 4 गेंदों में हराया था।

Story first published: Tuesday, December 3, 2019, 7:36 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+