IND vs NZ: लगातार तीसरे मैच में ICC ने भारत पर लगाया जुर्माना, विराट कोहली से हुई बड़ी गलती
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से शुरु हुई वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम पर दोगुनी मार पड़ी। जहां पहले मैच में 347 रन बनाने के बावजूद भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, वहीं मैच के बाद लगातार तीसरी बार आईसीसी ने विराट एंड कंपनी पर जुर्माना लगाया। हैमिल्टन में खेले गये वनडे मैच में विराट सेना को स्लो ओवर रेट के चलते मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माने के रूप में देना पड़ा। यह इस सीरीज में लगातार तीसरा मौका है जब भारतीय टीम को स्लो ओवर रेट के चलते मैच फीस में जुर्माना भरना पड़ा है।
और पढ़ें: IND vs NZ: भारतीय टीम की 3 गलतियां विराट सेना पर पड़ी भारी, 347 बनाकर भी हारी
इससे पहले वेलिंगटन में खेले गये मैच में भारत को मैच फीस का 40 प्रतिशत जबकि माउंट मांगुआई में खेले गये टी20 मैच में मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ा था, जिसके बाद आज हैमिल्टन में भारतीय टीम पर मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगा।
और पढ़ें: IND vs NZ: क्रिकेट इतिहास में सिर्फ 3 बार हुआ यह कारनामा, 2 बार भारत रहा शामिल

आईसीसी के एलीट पैनल ने भारत पर लगाया जुर्माना
आईसीसी एलीट पैनल में मैच रैफरियों के एमिरेट्स क्रिस ब्रॉड ने निर्धारित समय सीमा में 4 ओवर फेंकने के चलते विराट कोहली और उनकी टीम पर यह जुर्माना लगाया। आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत अगर कोई टीम निर्धारित समय सीमा में अपने पूरे ओवर नहीं फेंक पाती तो उसे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की मैच फीस का प्रति ओवर 20 प्रतिशत जुर्माने के रूप में देना होता है।

क्रिस ब्राउन और ब्रुस ऑक्सफॉर्ड ने की थी कंप्लेन
आईसीसी ने मैच के बाद भारतीय टीम पर यह कार्रवाई करते हुए जानकारी दी कि विराट कोहली ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है और बदले में जुर्माना देने की बात भी मान लगी है। इसलिये इस मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है। मैदानी अंपायर शॉन हेग और लैंगटटन रुसेरे, थर्ड अंपायर ब्रुस ऑक्सेनफॉर्ड और फोर्थ अंपायर क्रिस ब्राउन ने भारत के खिलाफ स्लो ओवर रेट का यह आरोप तय किया।

भारत के खिलाफ दूसरा सबसे सफल चेज
हैमिल्टन में भारत के खिलाफ बुधवार को खेला गया मैच न्यूजीलैंड की टीम के लिये निजी तौर पर उनका सबसे बड़ा चेज रहा लेकिन भारत के खिलाफ हासिल किये गये सबसे सफल रन चेज में भी इस मैच ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। इस लिस्ट की बात करें तो सबसे सफल चेज का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है जिसने पिछले साथ मोहाली में भारत के खिलाफ 359 रनों के लक्ष्य को सफलता पूर्वक तरीके से चेज किया था। वहीं पाकिस्तान की टीम भी 2007 में भारत के खिलाफ 322 रनों को चेज कर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
