T-20 क्रिकेट में बना नया विश्व रिकाॅर्ड, इस युवा बल्लेबाज ने ठोका तूफानी शतक
नई दिल्ली। क्रिकेट अनिश्चितताओं से भरा एक खेल है। काैन से मैच में किस बल्लेबाज का बल्ला चल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। लेकिन जब चलता है तो फिर नए रिकाॅर्ड बनना और टूटना तय है। माैजूदा समय में नामीबिया और बोत्सवाना के बीच के बीच 4 टी20 मैचों की सीरीज चल रही है। दूसरे मैच के दाैरान नामीबिया के लिए खेलते हुए एक 25 साल के युवा बल्लेबाज ने तूफानी शतक लगाकर नया विश्व रिकाॅर्ड बना दिया।

इतनी गेंदों में जड़ा शतक
नामीबिया के बल्लेबाज जेपी कोटेज ने बोत्सवाना के खिलाफ 43 गेंदों में 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चाैके और 9 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ टी-20 क्रिकेट में कोटेज चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा किया है। कोटेज का स्ट्राइक रेट 234.88 का रहा। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम है। मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ महज 35 गेंद में शतक लगाया था।

यह रिकाॅर्ड भी बनाया
वहीं टी-20 में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने के मामले में मिलर के साथ संयुक्त रूप से भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित भी 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक लगा चुके हैं। तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान के हजरतउल्ला जजाई हैं। हजरतउल्ला ने इसी साल आयरलैंड के खिलाफ महज 42 गंदों में विस्फोटक शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा कोटेज ने एक अन्य रिकाॅर्ड भी अपने नाम किया। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच रहा। वह इस फाॅर्मेट के डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
टेस्ट : डाॅन ब्रैडमैन को पछाड़ सकते हैं कोहली, धोनी का बड़ा रिकाॅर्ड भी खतरे में

टीम को दिलाई जीत
कोटेज की इस धमाकेदार पारी की बदौलत नामीबिया ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जबाव में बोत्सवाना निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को नामीबिया की टीम ने 124 रनों से अपने नाम किया। नामीबिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
