For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बाबर आजम ने बनाया रिकॉर्ड शतक, जावेद मियांदाद के साथ विराट कोहली को भी पछाड़ा

नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू जमीन पर दूसरे वनडे मैच में शतक जमाकर शानदार रिकॉर्ड बना दिया। ने इस मैच में बाबर ने एक बार फिर से अपनी क्लास दिखाते हुए 105 गेंद पर 115 रन (105 गेंद, 8 चौके, 4 छक्के) बनाए। जिसकी मदद से पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को 67 रनों से मात दे दी। आजम का यह शतक कई मायनों में खास बन गया था। यह उनके करियर का 11वां वनडे शतक था जिसने ऐसे शानदार रिकॉर्ड बना दिए हैं कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी पीछे छूट गए हैं।

कैलेंडर साल में सबसे तेज 1000 रन-

कैलेंडर साल में सबसे तेज 1000 रन-

बाबर इस मैच में उपकप्तान के तौर पर भी पहला मैच खेल रहे थे। अपनी तेज शतकीय पारी के साथ आजम एक कैलेंडर साल में सबसे तेजी से एक हजार रन बनाने पाकिस्तानी बल्लेबाजी बन गए हैं। 25 साल के आजम ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए केवल 19 ही पारियां ही हैं। ऐसा करते ही आजम ने पाक के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मियांदाद ने 1987 में एक कैलेंडर वर्ष में पाकिस्तान के लिए खेलते हुए 21 पारियों में एक हजार वनडे रन पूरे किए थे।

INDvSA, Test: सबसे ज्यादा रन, विकेट, उच्चतम स्कोर, पार्टनरशिप, हेड टू हेड रिकॉर्ड

मियांदाद के साथ कोहली को भी पछाड़ा-

मियांदाद के साथ कोहली को भी पछाड़ा-

इतना ही नहीं बाबर ने यह शतक लगाते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। बाबर सबसे कम पारियों में 11 ODI सेंचुरी लगाने के मामले में विराट को पीछे छोड़ चुके हैं। बाबर ने केवल 71वीं वनडे पारी में 11वीं सेंचुरी अपने नाम कर लीं, जबकि विराट कोहली ने 82 पारियों में ऐसा किया था। इस मामले में आजम ने बड़े अंतर से वनडे क्रिकेट के आधुनिक डॉन ब्रेडमैन कहे जाने वाले विराट को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला सबसे आगे हैं, जिन्होंने 64 पारियों में 11वां वनडे शतक पूरा किया था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डिकॉक हैं जिन्होंने 65 पारियों में ऐसा किया।

मिला बेहतरीन फॉर्म का तोहफा-

मिला बेहतरीन फॉर्म का तोहफा-

आजम इस साल से बढ़िया फार्म में चल रहे हैं और वे इस दौरान 2 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनकी इस दमदार फार्म का उनको फायदा भी मिला है और अब वे पाकिस्तानी वनडे क्रिकेट टीम के उपकप्तान भी बन चुके हैं। विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम जहां सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में नाकामयाब रही थी तो वहीं आजम ने व्यक्तिगत तौर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 474 रन बनाए थे। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच 2 अक्टूबर को कराची में ही खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।

PAKvSL: पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर की जीत से शुरुआत, 67 रनों से जीता दूसरा ODI

Story first published: Tuesday, October 1, 2019, 9:17 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+