PAKvsWXI Liveरोमांचक मुकाबले में वर्ल्ड XI ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
लाहौर। पाकिस्तान और वर्ल्ड XI के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दूसरा टी-20 मैच खेला गया। मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 20 ओवर में पाक टीम ने 174 रन बनाए। मैच की आखिरी गेंद में पाकिस्तान टीम ने अपना छठवां विकेट खोया। टारगेट का पीछा करते हुए वर्ल्ड XI ने शानदार खेल दिखाया और पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया।
वर्षों बाद देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी से खुश पाकिस्तान के फैंस के बीच जश्न जैसा माहौल है। पाकिस्तान को उम्मीद है वर्ल्ड इलेवन से सफल दौरे के बाद विदेशी टीमें भी यहां का दौरा करेंगी। आपको बता दें कि वर्ल्ड इलेवन की टीम की अगुवाई दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः- PAKvWXI: पाकिस्तान ने वर्ल्ड इलेवन को 20 रनों से हराकर जीता पहला टी20 मैच
Cricket Match in Pakistan- पढ़ें PAKvWXI का Live अपडेटः-
- 20 ओवर में 6 विकेट खोकर PAK ने बनाए 174 रन।
- पाकिस्तान ने वर्ल्ड इलेवन के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा।
- पाकिस्तान की तीसरा झटका लगा है। बाबर आजम पवेलियन लौट गए है।
- 7:54PM- पाकिस्तान को लगा पहला झटका, फखर जमान LBW आउट। 13 गेंदों में बनाए 21 रन। बद्री ने झटका विकेट।
- 7:46PM- 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 30/0
- 7:45PM- फखर जमान की तूफानी बैटिंग, पाक की तेज शुरुआत
- 7:02PM- पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
- विश्व इलेवन (प्लेइंग इलेवन): तमीम इकबाल, हाशिम अमला, टिम पेन (कीपर), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, पॉल कॉलिंगवुड, थिसारा परेरा, बेन कटिंग, सैमुएल बद्री, मॉर्ने मॉर्केल, इमरान ताहिर।
- पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखड़ ज़मान, अहमद शहजाद, बाबर आज़म, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान/कीपर), इमाद वासिम, मोहम्मद नवाज, शदाब खान, सोहेल खान, उस्मान खान, रुमान रायस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
