पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है 70 साल का ये बुजुर्ग, दाखिल की अर्जी
चेन्नई। पीवी सिंधु के साथ तमिलनाडु में एकतरफा प्यार का बड़ा ही अजब-गजब मामला सामने आया है, यहां एक 70 साल के बुजुर्ग का दिल 24 वर्ष की सिंधु पर आ गया है और वो बुजुर्ग इस कदर सिंधु के प्यार में पागल है, कि उसने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सिंधु से शादी करने की अर्जी दी है और कहा है कि अगर उनकी शादी इस लड़की से नहीं हुई तो वो उसको किडनैप कर लेंगे।

पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है 70 साल का बुजुर्ग
सबसे गंभीर बात ये है कि ये जनाब जिस पीवी सिंधु की बात कर रहे हैं, वह कोई आम लड़की नहीं बल्कि भारत की गोल्डन गर्ल पीवी सिंधु है, इस बुजुर्ग का नाम मलयसामी है, जो कि कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी याचिका लेकर पहुंचे थे, मलयसामी ने बैडमिंटन की स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधु और खुद की फोटो के साथ एक आवेदन दिया है। नहीं तो पीवी सिंधु को अगवा कर लेंगे उस आवेदन में कहा गया कि उसकी रुचि पीवी सिंधु से शादी करने की है, यदि कलेक्ट्रेट कार्यालय ने इसके लिए जरूरी इंतजाम नहीं किए तो वह पीवी सिंधु को अगवा कर लेंगे।

सिंधु के खेल से काफी प्रभावित हैं मलयसामी
मलयसामी ने यह भी कहा कि जब वह सिर्फ 16 साल की थी, तब से वह सिंधु पर मोहित हैं, बुजुर्ग ने कहा कि वह सिंधु के करियर से बेहद प्रभावित हैं और अब वह उसे अपना जीवन साथी बनाना चाहते हैं। मालूम हो कि मलयसामी ने अपनी अर्जी में अपनी जन्मतिथि 04 अप्रैल 2004 बताई है। रामनाथपुरम जिले के रहने वाले हैं मलयसामी बता दें कि मलयसामी तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के रहने वाले हैं, उनकी अर्जी देखकर देख जिलाधिकारी और पदाधिकारियों समेत वहां मौजूद तमाम लोग एकदम से अचरज में पड़ गए।
'भद्दी तकनीक या खूबसूरत शॉट्स', जोंटी रोड्स ने बताया कोहली और स्मिथ में कौन है बेस्ट

विश्व चैंपियन हैं पीवी सिंधु
गौरतलब है कि पी वी सिंधु शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, हाल ही में सिंधु जापान की नाओमी ओकुहारा को हराकर विश्व चैंपियन बनीं है, ऐसा करनी वाली वो पहली भारतीय महिला बैडमिंटन प्लेयर हैं, इसलिए उन्हें गोल्डन गर्ल कहा जाता है, सिंधु के नाम ओलंपिक में रजत पदक भी है। हाल में विश्व चैंपियन बनकर भारत लौटी सिंधु का भव्य स्वागत हुआ था। उसके बाद नई दिल्ली में खेल मंत्री किरण रिजिजू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको सम्मानित किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
