IPL 2019 के वो 5 मजेदार पल जिन्हें देखकर आप हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे, VIDEO
नई दिल्ली। आईपीएल 2019 का सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है और केवल 2 दिनों के अंदर इस सत्र के विजेता की घोषणा भी हो जाएगी। टी-20 क्रिकेट जहां अपने आप में रोमांच का दूसरा नाम है तो वहीं आईपीएल में यह रोमांच और भी दोगुना हो जाता है। इस सीजन में भी हमको कई ऐसे पल देखने को मिले जिसने हमको रोमांचित करने के साथ खूब गुदगुदाया भी। हम आपको सामने पेश करने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही मजेदार आईपीएल 2019 के क्षण जिनको आप बार-बार देखना पसंद करेंगे।
|
बार-बार टॉस हारने के बाद कोहली का जश्न-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली इस सीजन में अपने 12वें मैच में जब 9वां टॉस हारे तो उनका धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने अपनी टीम के ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया और बिना बोले कहा- 'शाबाश साथियों, हम अपना नौवां टॉस हार चुके हैं।' इसके बाद कोहली ने विजेता की तरह से अपनी मुठ्ठी को भी बंद किया। जिस समय कोहली ऐसी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे थे, उस समय टीवी प्रस्तुतकर्ता अंजुम चोपड़ा दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से बात कर रही थीं।
— CricBoll (@mycricboll) April 25, 2019 |
जब अंपायर जेब में रखकर गेंद को भूल गया-
आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब का यह किस्सा को आसानी से कोई भी नहीं भूल सकता। इस मैच में किंग्स इलेवन की गेंदबाजी के दौरान जब रणनीतिक ब्रेक आया तो अंपायर शमशुद्दीन ने गेंद अपनी जेब में रख ली। लेकिन ब्रेक के बाद जब खिलाड़ी गेंद को ढूंढने लगे तो अंपायर भी ताज्जुब करने लगे कि आखिर गेंद कहां गई। आखिरकार नई गेंदों का बॉक्स मंगवाया गया लेकिन तभी टीवी रिप्ले से पता चला कि गेंद की अंपायर साहब की जेब में आराम कर रही है।
|
क्रिस गेल का 'आत्मघाती गोल'
फुटबॉल में अक्सर सबसे बड़ी फजीहत आत्मघाती गोल करने वाले की होती है। लेकिन क्रिकेट में पैरों का इस्तेमाल ज्यादा नहीं होता उसके बावजूद भी किंग्स इलेवन के बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऐसा कारनामा किया कि आत्मघाती फुटबॉलर भी शरमा जाएं। सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुए मैच में गेल ने केन विलियमसन के एक शॉट को रोकने की कोशिश की और बाउंड्री तक पहुंच गए लेकिन जब लगा की गेंद उनकी पकड़ में आ चुकी है तो गेल ने गेंद को पैरों से रोकने की गलती कर दी और इसी प्रयास में उन्होंने एक शानदार आत्मघाती चौका हैदराबाद के खाते में डाल दिया। गेल का यह गोल करने का अंदाज काफी मजेदार था।
|
जब स्पाइडर कैमरे के पीछे पड़े गेल-
जहां गेल हो वहां मजा ना हो, ऐसा नहीं हो सकता। किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स के खिलाफ मैच में भी गेल ने एक और मजेदार वाकया किया। गेल फील्डिंग के दौरान स्पाइडर कैमरे के पीछे पड़ गए और पब्लिक को खूब हंसाया। हालांकि उनके लिए बल्लेबाजी में यह अच्छा मैच नहीं रहा और वे केवल चार बनाकर आउट हो गए।
IPL 2019: एबी डिविलियर्स ने बताया दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में सफलता का राज
|
अश्विन के सामने धवन का 'डांस'-
यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच का है। इसमें जब रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे तो नॉन स्ट्राइकर एंड पर शिखर धवन खड़े थे। अश्विन ने इसस पहले गेंदबाजी करते हुए बिना कोई गेंद फेंके यू-टर्न लिया था। ये तो सभी जानते हैं कि अश्विन मांकड़िग के उस्ताद है, ऐसे में धवन ने तुरंत अपना बल्ला क्रीज पर लगा दिया। लेकिन अश्विन ने जब आगे गेंदबाजी की तो इस बार बारी धवन ने क्रीज पर ऐसा डांस किया मानो की वे बस क्रीज छोड़ने ही वाले हैं और अश्विन आएं व उनको मांकड आउट कर लें। इस वाकये ने वाकई में बहुत हंसी दिलाई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
