For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पार्थिव पटेल ने बताया क्यों IPL 2021 की कहानी हैं मोहम्मद सिराज, RCB को मिली मनचाही शुरुआत

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित किये जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को कोरोना वायरस के चलते बीच में ही रोकना पड़ा। आईपीएल के इतिहास में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को ड्रीम आगाज मिला था और उसने लगातार 4 मैचों में जीत हासिल करने का काम किया था। आरसीबी की टीम ने 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल की थी और अंकतालिका में 10 अंकों के साथ पांचवे पायदान पर काबिज थी। इतना ही नहीं पिछले कई सीजन के बाद आरसीबी की टीम पहली बार खिताब के दावेदारों की सबसे बेहतरीन टीम नजर आ रही थी।

आरसीबी के पूर्व सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने आरसीबी के इस सीजन की शुरुआत को शानदार बताते हुए आईपीएल 2021 को टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कहानी बताने का काम किया है। पार्थिव पटेल ने मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आईपीएल के 14वें सीजन में आरसीबी के लिये ठीक वैसे ही गेंदबाजी की जैसे कि मुंबई के लिये जसप्रीत बुमराह करते हैं।

और पढ़ें: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट, पहली बार शामिल हुए यह 4 खिलाड़ी

पार्थिव पटेल ने डेथ ओवर्स में आरसीबी की कमजोरी पर बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ सीजन के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आखिरी ओवर्स में कई करीबी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस सीजन मोहम्मद सिराज के चलते कहानी पूरी तरह से बदली नजर आई। सिर्फ कुछ मौकों को छोड़ दिया जाये तो डेथ ओवर्स में उसके गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

स्टार स्पोर्टस के शो पर बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा,'मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी मेरे लिये इस सीजन की कहानी रही है। उन्होंने जिस तरह से नई गेंद से अच्छी शुरुआत की तो वहीं पर डेथ ओवर्स में जबरदस्त यॉर्कर डालने का काम किया। पहले वह शुरुआत अच्छी करता था लेकिन डेथ ओवर्स में रन लुटाता था, पर इस सीजन कहानी बदल गई और मेरे लिये आईपीएल 2021 की सबसे अहम बात यही है।'

और पढ़ें: नहीं रहा IPL में दिल्ली के लिये खेल चुका लेग स्पिनर, कोरोना वायरस ने ली जान

मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए पार्थिव पटेल ने आगे कहा कि डेथ ओवर्स में आंद्रे रसेल और ऋषभ पंत जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को शांत रखना आसान बात नहीं है, खासतौर से टी20 प्रारूप में, लेकिन मोहम्मद सिराज ने दोनों के बल्लों को शांत रखने का काम किया और अपनी टीम के लिये मैच विनिंग प्रदर्शन किया। वह आईपीएल के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक के रूप में उभरे।

आपको बता दें कि इस सीजन खेले गये 7 मैचों में मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट हासिल करने का काम किया। पार्थिव पटेल से पहले आशीष नेहरा ने भी सिराज की तारीफ करते हुए उन्हें भारत का दूसरा जसप्रीत बुमराह बताया था।

Story first published: Thursday, May 6, 2021, 17:59 [IST]
Other articles published on May 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+