For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राष्ट्रगान के वक्त च्यूइंगम चबाते दिखे क्रिकेटर परवेज रसूल, ट्विटर पर लोगों ने लगाई लताड़

जिस समय राष्ट्रगान हो रहा था उस समय तो इस बात पर किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद क्रिकेटर परवेज की च्यूइंगम चबाने वाली बात जगजाहिर हो गई।

By Anujkumar Maurya

कानपुर। गणतंत्र दिवस के दिन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला गया। इस मैच से कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल ने डेब्यू किया था, जबकि अपने इस डेब्यू मैच से ही वह विवादों में आ गए। दरअसल, मैच शुरू होने से पहले जब राष्ट्रगान हो रहा था, तब वह च्यूइंगम चबाते हुए दिखाई दिए। जिस समय राष्ट्रगान हो रहा था उस समय तो इस बात पर किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद क्रिकेटर परवेज की यह बात जगजाहिर हो गई। परवेज रसूल द्वारा राष्ट्रगान के समय च्यूइंगम चबाने को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें- हार के बाद विराट कोहली की वरिष्ठ खिलाड़ियों को नसीहत

ट्विटर पर बहुत से लोगों ने क्रिकेटर परवेज रसूल पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया और कई लोग उनका बचाव करते दिखे। आपको बता दें क्रिकेटर परवेज रसूल जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर हैं। उनके द्वारा राष्ट्रगान के दौरान च्यूइंगम चबाने पर प्रनील नाम के एक ट्विटर यूजर ने कहा कि उन्हें अपनी इस हरकत पर शर्म आनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परवेज रसूल भारत के लिए खेलने के लायक नहीं हैं। इसके अलावा चिनमय जवालेकर नाम के ट्विटर यूजर ने कहा कि राष्ट्रगान के समय परवेज रसूल को च्यूइंगम चबाते देख उन्हें काफी निराशा हुई है। साथ ही उन्होंने एक सवाल उठाते हुए कहा कि अगर हम भारतीय जर्सी पहन सकते हैं, लेकिन राष्ट्रगान नहीं गा सकते?
ये भी पढ़ें- देश में है एक ऐसा डाकघर जहां आज तक नहीं फहराया गया झंडा, कर्मचारियों को भी नहीं लगता जरूरी
रवि कुमार नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्विटर के जरिए बीसीसीआई और कप्तान कोहली से क्रिकेटर परवेज रसूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रगान के समय च्यूइंगम चबाना राष्ट्रगान का अपमान है, क्या इस तरह की अनुशासनहीनता को रोकने के लिए कुछ किया जा सकता है? वहीं द रेवेनेंट नाम के एक ट्विटर अकाउंट चलाने वाले यूजर ने लिखा कि जायरा वसीम के बाद अब परवेज रसूल राष्ट्रगान न गाने के लिए अपराधी बने हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+