For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी से मिलने के लिए 1436 Km की दूरी तय करके आया जुनूनी फैन, भारत के लिए खेलना है सपना

नई दिल्लीः भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले हर जगह हैं। इतनी फैन फॉलोइंग आसानी से क्रिकेट में किसी और खिलाड़ी को नसीब नहीं होती। धोनी हर दिल अजीज हैं। धोनी की झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार हैं।

ऐसे ही एक फैन हैं हरियाणा के अजय गिल जो धोनी की झलक पाने के लिए 1436 किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करके रांची में आए। यह पिछले तीन महीनों में दूसरा मौका था जब गिल धोनी से मिलने के लिए आए। पिछली बार जब वह धोनी से मिलने के लिए रांची आए थे तब उनको 16 दिन लगे थे लेकिन इस बार यह यात्रा 18 दिन में पूरी हुई।

धोनी का जुनूनी फैन-

धोनी का जुनूनी फैन-

यह बताया गया है कि धोनी ने ना केवल अपने फैन से मुलाकात की बल्कि उन्होंने गिल को अपने फॉर्महाउस में भी बुलाया और एक ऑटोग्राफ भी दिया। अजय के रुकने का इंतजाम भी धोनी ने अपने फॉर्महाउस पर कर दिया और यह वे अच्छे तरीके से उसके अंदर ही रहे। इतना ही नहीं, धोनी ने यह भी सुनिश्चित किया कि उनका यह जुनूनी फैन अपने घर सही तरीके से और जल्द ही पहुंच जाए इसलिए उन्होंने गिल के लिए हरियाणा की उड़ान का एक टिकट भी बुक करा दिया।

IND vs NZ: सुरक्षा घेर तोड़कर मैदान पर पहुंचा शख्स, रोहित शर्मा को सरप्राइज करके लौटा

भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता है फैन-

भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता है फैन-

दोनों के बीच हुई बातचीत के बारे में बात करते हुए गिल ने धोनी से कहा कि वह एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं और वह अपने गृहनगर में खेल रहे हैं। हालांकि, अगस्त 2020 में धोनी के अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद युवा लड़के ने क्रिकेट खेलना बंद कर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अपने नायक का आशीर्वाद लेने के बाद एक बार फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करना चाहेंगे।

नाई का काम करता है फैन-

नाई का काम करता है फैन-

पूर्व कप्तान ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उनके साथ एक सेल्फी क्लिक की जो पहले से ही इंटरनेट पर छाई हुई है। अजय ने अपनी कक्षा 12 वीं की परीक्षा पास कर ली है और अपने शहर में नाई का काम करता है लेकिन भविष्य में एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता है।

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 15:08 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+