Ashes Series: बताैर कप्तान छा गए पैट कमिंस, 127 साल बाद किया ये काम
ब्रिस्बेन : एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी पैट कमिंस कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में ही कमिंस ने ना सिर्फ बताैर कप्तान अच्छा काम दिखाया, बल्कि खेल के पहले दिन खतरनाक गेंदबाजी कर इंग्लैंड को चारों खाने चित करने का भी काम किया। इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कंगारू गेंदबाजों ने उनकी पहली पारी महज 147 रनों पर ढेर कर दी। इस दाैरान कमिंस ने 13.1 में 38 रन देकर 5 विकेट ले लिए।
यह भी पढ़ें- IND vs SA : साउथ अफ्रीका दाैरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर

127 साल बाद किया ये काम
अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर कमिंस बताैर कप्तान अपने पहले टेस्ट में छा गए। उन्होंने 127 साल बाद वो काम किया जो दर्शाता है कि वह किस स्तर के गेंदबाज हैं। दरअसल, कमिंस का बतौर कप्तान ये पहला टेस्ट मैच था और वह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं जिसने बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट मैच में एक पारी में 5 विकेट चटकाने का काम किया हो। कमिंस से पहले 1894 में जॉर्ज गिफेन ने ऐसा काम किया था। गिफेन ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में कप्तानी संभाली थी आैर फाइव विकेट हाॅल पूरा किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही साल 1894 में 155 रन देकर 6 विकेट झटके थे। अब यही काम कमिंस ने 127 साल बाद दोहराया है।

एशेज में ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान
इसके अलावा पैट कमिंस 1962 के बाद पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हैं जिसने एशेज सीरीज में फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। उनसे पहले 1962 में ही ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी और स्पिनर रिची बेनॉ ने एशेज सीरीज में बतौर कप्तान फाइव विकेट हॉल लिया था। इसके अलावा पैट कमिंस 1962 में एशेज में 5 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और 2012 में माइकल क्लार्क के बाद एक पारी में 5 विकेट लेने वाले पहले कप्तान बने।
यही नहीं, पैट कमिंस उन कप्तानों की एक खास सूची में शामिल हो गए जिन्होंने अपने पहले दिन 5 विकेट लिए हैं। यह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में कमिंस का पहला 5 विकेट हाॅल भी था।
5-19 चार्ल्स ऑब्रे स्मिथ - 1889 में पोर्ट एलिजाबेथ में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
5-35 जॉर्ज एलन- 1936 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड बनाम भारत
7-52 इमरान खान - 1982 में बर्मिंघम में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड
5-38 पैट कमिंस - 2021 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

कमिंस ने इनका किया शिकार
इंग्लैंड को पस्त करने के लिए कमिंस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को तीसरी स्लिप में मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराकर अपना पहला विकेट लिया। स्टोक्स सिर्फ 5 रन बना सके। कमिंस ने अपना दूसरा शिकार हसीब हमीद को बनाया जो 25 रन बना सके। इसके बाद ओली रोबिंसन, मार्क वुड व क्रिस वोक्स को आउट कर कमिंस ने अपने 5 विकेट पूरे किए, जिस कारण इंग्लैंड की पहली पारी 147 रनों पर सिमट गई। कमिंस के अलावा जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क ने दो-दो जबकि कैमरन ग्रीन ने एक विकेट लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
