For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को वापस भेजने के लिये विशेष प्लेन का इंतजाम कर रहा BCCI, IPL टलने के बाद सीए का दावा

नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को अनिश्चितकालीन समय तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। जिसके बाद इस लीग में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ी वापस अपने घरों की ओर जा रहे हैं। इस दौरान जहां कई भारतीय खिलाड़ी वापस अपने घर पहुंच कर क्वारंटीन हो गये हैं तो इंग्लैंड के 8 खिलाड़ी भी अपने देश पहुंच चुके हैं। इस बीच अगर किसी देश के खिलाड़ी भारत में फंसे हैं तो वो हैं ऑस्ट्रेलियाई, जिनके देश की सरकार ने 15 मई तक भारत से आने वाली किसी भी फ्लाइट पर बैन लगाया हुआ है।

ऐसे में खिलाड़ी 15 मई से पहले किसी भी हालत में अपने देश नहीं पहुंच सकते हैं। वहीं बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने दावा किया है कि वह अपने खिलाड़ियों को वापस लाने के लिये अपनी सरकार से किसी भी तरह की छूट की मांग नहीं कर रही है, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालदीव जाकर छुट्टियां बितायेंगे और फिर वहां से अपने देश लौटने का प्रयास करेंगे।

और पढ़ें: ICC ने जारी किये अप्रैल के प्लेयर ऑफ द मंथ के नामिनेशन, बाबर आजम, फखर जमां को टक्कर दे रहा नेपाली खिलाड़ी

वहीं हॉकले ने सिडनी में मीडिया से बात करते हुए एक और बड़ा दावा किया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल में हिस्सा ले रहे सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सुरक्षित वापस भेजने के लिये स्पेशल चार्टड प्लेन का इंतजाम कर रही है, इसके लिये वह भारत में रुके सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पहले मालदीव में सुरक्षित पहुंचायेगा और फिर से वापसी संभव होने तक खिलाड़ी वहीं पर रुकेंगे।

सीए ने दावा किया है कि बीसीसीआई इस समय खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कई विकल्पों पर काम कर रहा है जिसमें उनके रुकने के लिये मालदीव और श्रीलंका को चुना गया है। इस दौरान बोर्ड हमारे खिलाड़ियों को सुरक्षित अपने देश भेजने के लिये चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम करने के लिये भी प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें: धोनी को पीछे छोड़ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने

वहीं जब हॉकले से आईपीएल की दोबारा बहाली को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर कोई भी जवाब देना सिर्फ जल्दबाजी होगी, फिलहाल बीसीसीआई का सारा फोकस खिलाड़ियों को सुरक्षित घर वापस भेजने पर हैं। गौरतलब है कि सोमवार को आईपीएल में हिस्सा ले रही 4 टीमें केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार पाये गये थे जिसके बाद आईपीएल को अनिश्तिकाल के लिये स्थगित करना पड़ा।

कोरोना पॉजिटिव पाये गये खिलाड़ियों में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइक हसी भी शामिल हैं जो कि भारत में ही रहकर अपना 10 दिन का क्वारंटीन पूरा करेंगे। मौजूदा हालात को देखते हुए विदेशी खिलाड़ी अलग-अलग समूहों में अपने देश लौट रहे हैं और जो कि आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

Story first published: Wednesday, May 5, 2021, 20:48 [IST]
Other articles published on May 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+