IPL में सबसे महंगी बोली के बावजूद नहीं बदली पैट कमिंस की किस्मत, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते क्रिकेट जगत को खासा नुकसान झेलना पड़ा है। इसके चलते कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा जिसमें बीसीसीआई की ओर से आयोजित होने वाला आईपीएल भी शामिल है। आईपीएल को खिलाड़ियों का मौका बदलने के लिये जाना जाता है और साल 2020 के लिये हुई खिलाड़ियों की नीलामी में ऐसा देखने को भी मिला। आईपीएल के 13वें सीजन की नीलामी के दौरान जहां कई युवा खिलाड़ियों को करोड़ों की कीमत देकर फ्रैचाइजियों ने अपने साथ जोड़ा वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के भविष्य पर फैसला नहीं हो पाने के चलते आईपीएल का आयोजन बीच में लटका हुआ है तो वहीं आईपीएल में सबसे महंगा बिकने के बावजूद पैट कमिंस की जिंदगी में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

और पढ़ें: भारतीय कप्तान की वजह से यूनिस ने रखा फ्लॉवर की गर्दन पर चाकू, पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी का बयान

इस बारे में बात करते हुए पैट कमिंस ने कहा कि इतना बड़ा करार होने के बावजूद उनकी जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आया है क्योंकि वह कभी भी ऐसे व्यक्ति नहीं रहे तो सफलता या विफलता के चलते प्रभावित हो सकें।

गौरतलब है कि जब से क्रिकेट में निजी टी20 लीग की शुरुआत हुई है तब से कई खिलाड़ियों ने अपनी प्राथमिकतायें बदल दी है, हालांकि पैट कमिंस इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह टेस्ट क्रिकेट को ही सबसे पहले मानते हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं टेस्ट क्रिकेट को देखते हुए और प्यार करते हुए बड़ा हुआ और अब भी कुछ नहीं बदला है। मुझे लगता है कि यह सबसे चुनौतीपूर्ण प्रारूप है क्योंकि यह आपके कौशल, स्टेमिना और मानसिक मजबूती की परीक्षा लेता है। प्रत्येक टेस्ट जीत काफी संतोषजनक होती है।'

और पढ़ें: जोश हेजलवुड ने बताया क्यों विराट कोहली को स्लेज करने से डरती है कंगारू टीम

आपको बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को आउटडोर ट्रेनिंग के लिये मंजूरी दे दी है जिसके बाद पैट कमिंस ने नेटस पर प्रैक्टिस भी शुरु कर दी है। हालांकि उनका मानना है कि अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पुरानी फॉर्म को वापस पाने में अभी समय लग सकता है।

Story first published: Sunday, July 5, 2020, 20:39 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+