Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एक साथ मैदान पर नहीं खेलेंगे IPL टीमों के दिग्गज खिलाड़ी, खतरे में पड़ा ऑल स्टार मैच

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण का आगाज 29 मार्च से हो रहा है। इस लीग के आयोजन से पहले दर्शकों में उत्साह और रोमांच भरने के लिये बीसीसीआई ने इस बार ऑल स्टार मैच कराने की घोषणा की थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि बोर्ड के इस प्रस्ताव पर फ्रैंचाइजियों से राय तक नहीं ली गई है। आईपीएल में खेलने वाली 8 फ्रैंचाइजी टीमों में इस प्रस्ताव को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है, जिसकी वजह से आईपीएल के आगाज से पहले होने वाले इस ऑल स्टार मैच पर अब काले बादल मंडरा रहे हैं।

और पढ़ें: मार-पीट मामले में 3 भारतीय क्रिकेटरों पर कश्मीरी गेट में FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा केस

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की ओर से 25 मार्च को प्रस्तावित इस ऑल स्टार मैच को लेकर आईपीएल की फ्रैचाइजियों ने आपत्ति जताई है।

और पढ़ें: IND vs AUS: विराट कोहली नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को मांकड़ करना चाहते हैं जोश हेजलवुड

जानें क्यों नापसंद है फ्रैंचाइजियों को ऑल स्टार मैच का प्रस्ताव

जानें क्यों नापसंद है फ्रैंचाइजियों को ऑल स्टार मैच का प्रस्ताव

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बार आईपीएल 2020 के लीग कार्यक्रम से पहले एक ऑल स्टार मैच की ख्वाहिश जताई ताकि सभी खिलाड़ियों के एक साथ मैदान पर खेलता देख दर्शकों में रोमांच बने और इसको लेकर 25 मार्च की तारीख भी तय कर दी गई। हालांकि फ्रैचाइजी मालिकों को लगता है कि अगर ऐसा हुआ तो यह मैच लीग की तैयारियों में लगने वाले टीम के समय को खा जायेगा, जिसके बाद सौरव गांगुली के इस सपने पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।

फ्रैंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा कि यह मैच लीग की तैयारियों का समय खा जाएगा और फ्रैंचाइजी यह नहीं चाहती हैं।

ऑल स्टार मैच का कोई तुक नहीं बनता

ऑल स्टार मैच का कोई तुक नहीं बनता

फ्रैंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि अगर आप इस ऑल स्टार मैच को खेलने की अनुमति देते हैं तो खिलाड़ियों को एक हफ्ते पहले आना होगा और मैच के बाद वो वापस भी चले जायेंगे। इसका कोई तुक नहीं बनता।

अधिकारी ने कहा, 'बड़े नाम टूर्नामेंट की शुरुआत से एक सप्ताह पहले भारत आने शुरू हो जाएंगे। अब अगर आप खिलाड़ियों को 25 मार्च को होने वाले ऑल स्टार मैच खेलने की अनुमति देते हो तो वह 23 मार्च की रात या 24 मार्च की सुबह रवाना हो जाएंगे। अगले दिन वो खेलेंगे और 26 मार्च को वापस लौट आएंगे और फिर टूर्नमेंट 29 मार्च को शुरू होगा। क्या इसका कोई औचित्य है? साथ ही क्या, यह फ्रैंचाइजियों के लिए सही है? मुझे नहीं लगता।'

ऑल स्टार मैच से पहले फ्रैंचाइजियों से पूछा तक नहीं

ऑल स्टार मैच से पहले फ्रैंचाइजियों से पूछा तक नहीं

वहीं ऑल स्टार मैच को लेकर एक और फ्रैंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि बोर्ड ने इस प्रस्ताव को लाने से पहले टीम मालिकों से पूछा तक नहीं और न ही बात की। हमें इस बारे में मीडिया के जरिये जानकारी मिली।

अधिकारी ने कहा, 'हमारे पास मीडिया से यह खबर आई की ऑल स्टार मैच का आयोजन किया जा सकता है। हमें यह बात बताई भी नहीं गई। यह ऑल स्टार मैच दो दूसरी डिविजन की टीमों के बीच नहीं खेला जा रहा है और वह यह तो कर ही सकते थे कि हमसे इस मुद्दे पर बात करते। हमने इस बात पर भी चर्चा नहीं कि की हमारा कोई बड़ा खिलाड़ी चोटिल भी हो सकता है।'

बदल सकता है आईपीएल ऑल स्टार मैच का टाइम

बदल सकता है आईपीएल ऑल स्टार मैच का टाइम

अगर ऑल स्टार मैच का आयोजन किया जाता है तो फ्रैंचाइजी टीमों के बड़े खिलाड़ी जैसे महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों को खेलना होगा। अब ऐसी खबरें हैं कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह मैच आईपीएल-2020 के बाद मतलब 24 मई के बाद खेला जा सकता है।

Story first published: Saturday, February 22, 2020, 9:22 [IST]
Other articles published on Feb 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+