Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेन स्टोक्स का खुलासा, मैच से पहले ये चीजें खाकर लगाई थी आस्ट्रेलिया की 'क्लास'

नई दिल्ली। साल 2016 में इंग्लैंड बेन स्टोक्स के कारण टी20 विश्व जीतने से चूक गया था। फाइनल में स्टोक्स को कार्लोस ब्रैथवेट ने लगातार 4 छक्के लगाकर विंडीज को जीता दिया, जिसके बाद स्टोक्स मैदान पर ही आंसू बहाने लग पड़े थे। लेकिन अब स्टोक्स काफी बदल चुके हैं। उन्होंने अपने आंसूओं को जीत का हथियार बनाते हुए फिर कई बार टीम को जीत दिलाई। अब एशेज सीरीज के तीसरे मैच में भी इंग्लैंड को जीत दिलाने में स्टोक्स ने भूमिका निभाई। स्टोक्स की नाबाद 135 रनों की बदाैलत ही इंग्लैंड 1 विकेट से मैच जीत सका। मैच के बाद स्टोक्स ने बयान देते हुए बताया कि उन्होंने मैच से पहले क्या खाकर आस्ट्रेलिया की 'क्लास' लगाई।

खाई थी ये चीजें

खाई थी ये चीजें

इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने अपने प्रदर्शन का राज बताया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज से जब यह पूछा गया कि उन्होंने रात को क्या किया तो उन्होंने कहा, 'मेरी पत्नी और बच्चे आए और वे 10 बजे मेरे पास पहुंचे। मेरी पत्नी पास्ता खा रही थी।' उन्होंने कहा, 'कल रात मुझे लगता है कि मैं काफी नेंडोस (फ्राइड चिकन) और दो (चॉकलेट) यार्की बिस्किट और किशमिश खाए। सुबह दो काफी पी।'

बेन स्टोक्स की पारी देख क्रिकेट जगत हैरान, सचिन और सहवाग ने किया ये शानदार ट्वीट

आखिरी वक्त में थे नर्वस

आखिरी वक्त में थे नर्वस

अपनी पारी पर इंग्लैंड के उप कप्तान स्टोक्स ने कहा, 'हमें पता था कि अगर हम यह मैच हार गए तो एशेज हाथ से निकल जाएगी। जब 11वें नंबर का बल्लेबाज उतरा तो हमें 73 रन और बनाने थे। मुझे पता था कि मैच की स्थिति के अनुसार मुझे क्या करना है. मैं बस उस समय नर्वस हुआ या डरा जब हमें 10 से कम रन बनाने थे।' स्टोक्स ने दसवें विकेट के लिए जैक लीच के साथ 76 रन की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने धमाकेदार अंदाज में 44 गेंद में 74 रन जड़ दिए। दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे लीच ने 17 गेंद खेलकर केवल 1 रन बनाए।

अकेले डटे रहे स्टोक्स

अकेले डटे रहे स्टोक्स

बता दें कि स्टोक्स की पारी में 11 चौके और आठ छक्के रहे। चौथी पारी में जीत के लिए 359 रन का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम लड़खड़ाती दिखी। एक तरह विकेट गिरते रहे तो वहीं दूसरी तरफ स्टोक्स अकेले डटे रहे। 286 रन पर इंग्लैंड ने 9 विकेट गंवा दिए थे और जीत के लिए इंग्लैंड को 73 रन की दरकार थी। ऐसे में स्टोक्स ने अद्भुत पारी खेल टीम को ऐसी जीत दिलाई जो हमेशा याद रखी जाएगी। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ चुकी है।

Story first published: Monday, August 26, 2019, 13:58 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+