DC vs PBKS: शिखर धवन के दम पर जीती दिल्ली, पंजाब को 6 विकेट से हराया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 11वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर दिल्ली कैपिटल्स के लिये कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 4 विकेट खोकर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस लक्ष्य को 18.2 ओवर्स में हासिल कर 6 विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली की टीम ने इस सीजन दूसरी जीत हासिल कर अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं।
196 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (35) और शिखर धवन (92) ने जबरदस्त शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 59 रनों की साझेदारी की। इसके बाद धवन ने स्टीव स्मिथ के साथ पारी को आगे बढ़ाया और 48 रनों की साझेदारी की।
और पढ़ें: IPL 2021: आखिर क्यों है राशिद खान आईपीएल इतिहास के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, पूर्व दिग्गज का खुलासा
धवन ने ऋषभ पंत (15) के साथ तीसरे विकेट के लिये 43 रनों की साझेदारी की और अंत में मार्कस स्टॉयनिस (27) और ललित यादव (12) ने आसानी से जीत दिला दी। शिखर धवन ने 49 गेंदों में 13 चौके 2 छक्के की मदद से 92 रनों की पारी खेली और पंजाब की टीम को मैच से पूरी तरह से बाहर कर दिया।
इससे पहले पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिये चौथी बार शतकीय साझेदारी की। मयंक अग्रवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया तो वहीं पर केएल राहुल ने भी 45 गेंदों में अर्धशतक लगाने का काम किया। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 122 रनों की साझेदारी की।
केएल राहुल ने 51 गेंदों में 7 चौके 2 छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली तो वहीं पर मयंक अग्रवाल ने 36 गेंदों में 7 चौके 4 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। दीपक हुड्डा ने 13 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाये तो वहीं पर शाहरुख खान ने 5 गेंदों में 2 चौके 1 छक्का लगाकर 15 रनों का योगदान दिया। इन खिलाड़ियों के दम पर पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 195 रनों का स्कोर खड़ा किया।
IPL 14 से जुड़ी सभी खबरों और अपडेटस के लिये यहां क्लिक करें:
DC vs PBKS, Match 11 मैच हाइलाइटस
18.2 मार्कस स्टॉयनिस ने मिडविकेट के ऊपर से चौका लगाकर दिल्ली के लिये जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट से मैच को जीत लिया है और अब अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं।
18.1 फ्री हिट पर सिर्फ 1 रन ही ले पाये ललित यादव
18.1 मेरेडिथ ने नो बॉल फेंकी और ललित यादव ने स्कवॉयर लेग की दिशा में चौका लगाया।
18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 188-4
17.4 ललित यादव ने डीप मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया।
17.1 रिचर्डसन ने पहली गेंद पर पंत का विकेट हासिल किया। दीपक हुड्डा ने लगभग गिरा देे वाले इस कैच को पकड़कर दिल्ली को चौथा झटका दिया।
दिल्ली को जीत के लिये 18 गेंदों में 16 रन की दरकार है।
इस ओवर से 20 रन आये, 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 180-3
16.4 स्टॉयनिस ने शमी की अगली गेंद को एक बार फिर सामने की दिशा में मारकर 4 रन बटोरा।
16.3 स्टॉयनिस ने दूसरी फ्री हिट पर लॉन्ग ऑन की दिशा में बड़ा छक्का लगाया।
16.3 शमी की गेंद पर स्टॉयनिस ने खेला जलज सक्सेना ने कैच पकड़ा, लेकिन यह हाइट की नो बॉल
16.2 फ्री हिट पर स्टॉयनिस ने लॉन्ग ऑन की दिशा में चौका लगाया।
16.2 शमी की यह गेंद नो बॉल और पंत ने एक रन ले लिया
16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 160-3
15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 152-3
14.5 रिचर्डसन की गेंद पर शिखर धवन हुए बोल्ड, शतक से 8 रन दूर शिखर धवन आउट होकर वापस पवेलियन लौटे। दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा।
14.2 रिचर्डसन की गेंद पर पंत ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगाया।
14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 143-2
13.5 बाल-बाल बचे ऋषभ पंत, बल्ले का किनारा लेकर गेंद राहुल के ग्लव्स तक नहीं पहुंच सकी।
13.4 इस गेंद को बल्लेबाज ने मिस किया, फिर कीपर से भी मिस हुई, दिल्ली के खाते में 5 रन, 5 वाइडस के चलते
13.3 धवन ने चौकों की हैट्रिक लगाई, इस बार यह बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की दिशा में चौका लगाया।
13.2 मेरेडिथ की गेंद पर लगातार दूसरा चौका, धवन ने इस बार डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर लगाया।
13.1 धवन ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया।
13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 125-2, जीत के लिये 42 गेंदों में 71 रन की दरकार
12.3 मोहम्मद शमी की गेंद को बाहर निकलकर शिखर धवन ने डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का मारा।
12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 117-2
11.6 शिखर धवन ने आखिरी गेंद पर डीप मिड विकेट पर चौका लगाया।
10.6 दिल्ली की टीम को दूसरा झटका लगा, स्टीव स्मिथ अजीबो-गरीब शॉट लगाकर पवेलियन लौटे
10.4 राइली मेरेडिथ की गेंद पर शिखर धवन ने डीप मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया।
10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 99-1
9.5 धवन ने बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की दिशा में छक्का लगाया।
9.2 रिचर्डसन की गेंद पर एक रन लेकर शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर का 45वां अर्धशतक जड़ने का काम किया।
9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 87-1
8.5 धवन ने इस बार बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में 4 रन बटोरे।
8.4 शिखर धवन को मिला भाग्य का साथ, इनसाइड एज लेकर विकेट के पीछे से 4 रन मिले।
7.6 आखिरी गेंद पर धवन ने गेंदबाज के बगल से शॉट मारा और 4 रन बटोरे। 8 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 75-1
दीपक हुड्डा के इस ओवर में दिल्ली की टीम ने सिर्फ 6 रन बनाये और 7 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 68-1
6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 62-1
स्टीव स्मिथ दिल्ली के लिये बल्लेबाजी करने उतरे हैं, पहली ही गेंद पर एक रन लेकर खाता खोला
5.3 धीमी गेंद पर जल्दी खेल गये पृथ्वी शॉ और यहां पर क्रिस गेल ने कैच पकड़कर दिल्ली को पहला झटका दिया।
अर्शदीप सिंह वापस आये हैं गेंदबाजी के लिये
5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 57-0
4.6 शिखर धवन ने कवर और मिड ऑफ के बीच से लगातार दूसरा चौका लगाया।
4.5 शिखर धवन ने प्वाइंट की दिशा में चौका लगाया और पहले विकेट के लिये 50 रन की साझेदारी भी पूरी हुई।
4.1 मोहम्मद शमी की अच्छी बाउंसर, टॉप एज लगकर गेंद चौके के लिये निकल गई
4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 43-0
3.6 रिचर्डसन की आखिरी गेंद पर शॉ ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का लगाया।
3.3 पृथ्वी शॉ ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया
गेंदबाजी में एक बार फिर बदलाव, झाय रिचर्डसन आये हैं बॉलिंग लेकर
2.6 शिखर धवन ने डीप स्क्वॉयर लेग की दिशा में चौका लगाया, 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 31-0
2.2 पृथ्वी शॉ ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में चौका लगाया
गेंदबाजी में पहला बदलाव, डेब्यू मैच खेल रहे जलज सक्सेना बॉलिंग करने आये हैं।
2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 21-0
1.6 लॉन्ग ऑन की दिशा में पृथ्वी शॉ ने शानदार शॉट खेलकर पारी का पहला छक्का लगाया।
1.4 शमी की बेहतरीन गेंद, बल्ले का किनारा लेकर पृथ्वी शॉ को थर्डमैन की दिशा में मिला चौका
पहले ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 10-0
0.6 शिखर धवन ने शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में पहला चौका लगाया।
दिल्ली कैपिटल्स के लिये पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ओपनिंग करने आये हैं तो वहीं पर अर्शदीप सिंह गेंदबाजी का आगाज करने आये हैं।
आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन, पंजाब की टीम 20 ओवर्स के बाद 4 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी, दिल्ली को जीत के लिये 196 रन की दरकार है।
19.4 शाहरुख खान ने इस बार डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाया।
19.3 वाइड यॉर्कर पर शाहरुख के बल्ले का किनारा लगा और एक और चौका।
19.1 शाहरुख खान ने क्रिस वोक्स की गेंद को डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर मारकर 4 रन बटोरे
19 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 179-4
18.5 कगिसो रबाडा ने निकोलस पूरन का बेहतरीन कैच पकड़ पंजाब का चौथा विकेट हासिल किया।
18.3 दीपक हुड्डा ने एक्सट्रा कवर के ऊपर से छक्का लगाया
18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 170-3
17.4 निकोलस पूरन ने रबाडा की गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया।
इस ओवर से 12 रन आये, 17 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 162-3
16.2 वोक्स की धीमी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गये गेल का कैच रिपल पटेल ने पकड़ा और पंजाब को तीसरा झटका लगा
16.1 फ्री हिट पर गेल ने डीप मिड विकेट में छक्का लगाया।
16.1 क्रिस वोक्स की नो बॉल और एक रन लेकर क्रिस गेल स्ट्राइक पर
15.3 दीपक हुड्डा ने पहली ही गेंद पर फाइन लेग की दिशा में छक्का लगाया।
15.2 कगिसो रबाडा की गेंद पर केएल राहुल ने बड़ा शॉट मारा, मार्कस स्टॉयनिस ने इस बार गलती नहीं की और कैच पकड़ कर दूसरा झटका दिया।
15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 140-1
14.5 थर्ड मैन की दिशा में केएल राहुल ने एक और चौका लगाया।
14.2 कवर के ऊपर से केएल राहुल का एक और छक्का
14.1 आवेश खान की गेंद पर राहुल का तेज शॉट और यहां पर एक और कैच ड्रॉप, मार्कस स्टॉयनिस के हाथ में थी गेंद लेकिन वो पकड़ नहीं सके।
14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 128-1
13.5 केएल राहुल ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया और शॉन मार्श के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वह पंजाब की ओर से खेलते हुए 21 अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं।
13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 124-1
12.4 लुकमान मेरीवाला की वापसी हुई है, और इस बार मयंक अग्रवाल का विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। शिखर धवन ने उनका कैच पकड़ा।
बहुत देर बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिये एक अच्छा ओवर, सिर्फ 6 रन आये, 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 120-0
11.1 आवेश खान की गेंद पर राहुल का तगड़ा शॉट, पृथ्वी शॉ के हाथों से छूटा कैच
इस ओवर से 20 रन आये, 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 114-0
10.4 केएल राहुल ने डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग की दिशा में शॉट मारकर ओवर का तीसरा छक्का बटोरा।
10.2 मयंक अग्रवाल ने लगातार दूसरा छक्का लगाया, मयंक अग्रवाल ने फाइन लेग की दिशा में यह शॉट लगाया।
10.1 कगिसो रबाडा की गेंद पर मयंक अग्रवाल ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेलकर 6 रन बटोरे।
10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 94-0
9.3 आवेश खान की गेंद को बैकवर्ड लेग की दिशा में मारकर मयंक अग्रवाल ने अपने आईपीएल करियर का 8वां अर्धशतक पूरा किया।
इस ओवर से 13 रन आये, 9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 87-0
8.3 लुकमान मेरीवाला की खराब फील्डिंग और थर्ड मैन की दिशा में 4 रन मयंक के खाते में।
8.1 रविचंद्रन अश्विन की पहली गेंद पर मयंक अग्रवाल ने सामने की दिशा में शॉट खेलकर 6 रन बटोरने का काम किया।
इस ओवर से 11 रन आये, 8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 74-0
7.4 बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में केएल राहुल ने एक और चौका लगाया।
7.3 यहां पर कैच का मौका बन सकता था लेकिन गेंद प्वाइंट पर खड़े रबाडा के सामने गिरी।
7.2 केएल राहुल ने शॉर्टपिच गेंद को डीप मिड विकेट की दिशा में 4 रन के लिये मारा।
ललित यादव को गेंदबाजी के लिये बुलाया गया है।
अश्विन के इस ओवर में अच्छी गेंदबाजी सिर्फ 4 रन आये, 7 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 63-0
6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 59-0, पावरप्ले के दौरान दिल्ली के लिये एक बार ही विकेट का मौका बना, जिसे स्मिथ ने ड्रॉप कर दिया।
5.3 रबाडा की खराब गेंद, राहुल ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया।
5.1 कगिसो रबाडा गेंदबाजी करने आये हैं और केएल राहुल ने पहली ही गेंद पर बैकवर्ड ऑफ की दिशा में 4 रन बटोरे।
5 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 50-0
4.5 केएल राहुल ने अश्विन की गेंद को स्क्वॉयर लेग की दिशा में खेलकर 4 रन बटोरे।
गेंदबाजी में पहला बदलाव, रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी करने आये हैं।
4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 43-0
3.3 मयंक अग्रवाल ने फाइन लेग की दिशा में अपनी पारी का 5वां चौका लगाया।
3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 35-0
2.5 मयंक अग्रवाल ने अब फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया।
2.4 क्रिस वोक्स की शॉर्ट बॉल को मयंक अग्रवाल ने बैकवर्ड लेग की दिशा में 4 रनों के लिये भेज दिया।
2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 25-0
1.6 ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने कवर्स की दिशा में ड्राइव लगा चार रन बटोरे।
1.4 फ्री हिट पर मयंक अग्रवाल ने सामने की दिशा में छक्का लगाया।
1.4 लुकमान मेरीवाला की नो बॉल और मिस फील्ड के चलते 4 रन भी मयंक अग्रवाल के खाते में आये।
1.2 स्टीव स्मिथ ने यहां पर विकेट का बड़ा मौका गंवा दिया, राहुल का शॉट सीधे प्वाइंट पर खड़े स्मिथ के पास गई लेकिन वो कैच पकड़ नहीं पाये।
1.1 लुकमान मेरीवाला की आईपीएल में पहली गेंद और केएल राहुल ने चौका लगाकर उनका स्वागत किया।
पहले ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब का स्कोर 5-0
0.4 क्रिस वोक्स की गेंद को केएल राहुल ने डीप मिड विकेट की दिशा में खेलकर 4 रन बटोरे।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग प्लेइंग 11: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, जलज सक्सेना, राइली मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ,ललित यादव, ऋषभ पंत, मार्कस स्टॉयनिस, क्रिस वोक्स, कगिसो रबाडा,लुकमान मेरीवाला, आर अश्विन, आवेश खान।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिये आज स्टीव स्मिथ और लुकमान मेरीवाला डेब्यू करते नजर आयेंगे।
For the @DelhiCapitals - Steve Smith and Lukman Meriwala receive their caps ahead of Match 11 of #VIVOIPL.#DCvPBKS pic.twitter.com/z3phIF6SJ3
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2021
पंजाब किंग्स के लिये आज जलज सक्सेना अपना डेब्यू करते नजर आयेंगे।
In other news, Jalaj Saxena is all set to make his debut in #PBKS colours.#VIVOIPL #DCvPBKS pic.twitter.com/ePTZWy71rA
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2021
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, एम अश्विन, क्रिस जॉर्डन/ राइली मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित 11: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे/ललित यादव, ऋषभ पंत, मार्कस स्टॉयनिस, क्रिस वोक्स, कगिसो रबाडा,एनरिच नॉर्खिया,अमित मिश्रा, आर अश्विन, आवेश खान।
वानखेड़े की परिस्थितियों को देखते हुए पंजाब की टीम राइली मेरेडिथ की जगह क्रिस जॉर्डन को मौका दे सकती है।
आर अश्विन ने पावरप्ले के दौरान मयंक अग्रवाल को 3 बार तो वहीं पर क्रिस गेल को 5 बार आउट करने का काम किया है तो ऐसे में अश्विन गेंदबाजी में जल्दी उतरते हुए नजर आ सकते हैं।
दोनों टीमों की बात करें तो दिल्ली के पास बेहतर गेंदबाजी है तो वहीं पर पंजाब के बल्लेबाजों ने पहले मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है, ऐसे में क्रिस वोक्स बनाम क्रिस गेल का मुकाबला देखना शानदार रहेगा।
वानखेड़े के मैदान पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना अब तक सबसे सफल रणनीति साबित हुई है, और इस मैच में एक बार फिर कप्तान इसी प्लान पर स्टिक रहना चाहेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स के लिये आज के इस मैच में एनरिच नॉर्खिया भी चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे।
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में हुए अब तक के मुकाबलों की बात करें तो 26 बार एक दूसरे का सामना किया है जिसमें 15 बार पंजाब की टीम को तो वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 11 बार जीत हासिल हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
