For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: आखिर क्यों है राशिद खान आईपीएल इतिहास के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, पूर्व दिग्गज का खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और मुख्य चयनकर्ता रह चुके कृष्णमचारी श्रीकांत ने अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान की गेंदबाजी की जमकर तारीफ की है और उन्हें आईपीएल इतिहास का मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी बताया है। के श्रीकांत का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलने वाले लेग स्पिनर राशिद खान हर मैच में अपनी टीम के लिये शानदार गेंदबाजी कर एक अलग छाप छोड़ते हैं जिसकी वजह से वह आईपीएल इतिहास के सबसे अनमोल खिलाड़ी हैं।

राशिद खान की गेंदबाजी की बात करें तो वो आईपीएल इतिहास के सबसे इकॉनामिकल स्पिनर हैं और मैच के दौरान सबसे अहम विकेट निकालने का भी काम करते हैं। इस सीजन भी राशिद खान ने अपनी शानदार गेंदबाजी से प्रभावित किया है। शनिवार को खेले गये मैच में भले ही राशिद खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक भी विकेट नहीं हासिल किया लेकिन उनकी गेंदबाजी के सामने मुंबई के बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे और संघर्ष करते नजर आये।

और पढ़ें: IPL 2021: लक्ष्मण का खुलासा, बताया- मुंबई के खिलाफ क्यों नहीं खेले टी नटराजन

राशिद खान की शानदार गेंदबाजी से प्रभावित के श्रीकांंत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी बताया और लिखा,'राशिद खान आप आईपीएल इतिहास के अब तक के मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी हैं। बेहद शानदार गेंदबाजी जिसके चलते मुंबई इंडियंस की टीम को हैदराबाद 150 रन पर रोकने में सफल रही। चेपॉक का मैदान रोमांच का क्रेंद्र बन चुका है।'

गौरतलब है कि शनिवार को खेले गये इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 150 रन ही बना सके। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शानदार शुरुआत के बाद एक बार फिर मैच को गंवाने का काम किया और 13 रनों से मैच हार गई।

और पढ़ें: IPL 2021: कायरन पोलार्ड ने जड़ा छक्कों का दोहरा शतक, इस खास क्लब में हुए शामिल

आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिये जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों में 43 रन और डेविड वॉर्नर ने 34 गेंदों में 36 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी लेकिन इनके आउट होने के बाद पूरा मध्यक्रम लड़खड़ा गया और आखिरी के 5 विकेट तो सिर्फ 8 रन के अंदर गिर गये। हैदराबाद की पूरी टीम 19.4 ओवर में 137 रन पर सिमट गई और 13 रनों से हार गई।

Story first published: Sunday, April 18, 2021, 16:50 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+