PBKS vs KKR: कोलकाता ने पंजाब को फिर से पीटा, अहमदाबाद में 5 विकेट से रौंदा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे लेग का पहला मैच अहमदाबाद के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जहां पर केकेआर की टीम ने इतिहास को दोहराते हुए एक बार फिर से पंजाब की टीम को पटखनी देने का काम किया। अहमदाबाद के मैदान पर खेले गये 21वें मैच में केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शानदार बॉलिंग करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रनों पर सीमित करने का काम किया। वहीं रनों का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने इस लक्ष्य को 4 विकेट खोकर 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत हासिल की।
इस जीत के साथ ही केकेआर की टीम के 4 अंक हो गये हैं और अंकतालिका में पांचवे पायदान पर पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि आखिरी 5 टीमों के पास 4 ही अंक हैं लेकिन बेहतर रन रेट के चलते केकेआर की टीम ने जबरदस्त छलांग लगाई और 8वें पायदान से 5वें पर पहुंच गये हैं। इस जीत के साथ ही कोलकाता ने पंजाब की टीम पर आईपीएल इतिहास में अपनी 19वीं जीत हासिल की।
और पढ़ें: PBKS vs KKR: पंजाब के खिलाफ सुनील नरेन ने रचा इतिहास, तोड़ा उमेश यादव का बड़ा रिकॉर्ड
केकेआर की टीम के लिये प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किये, तो वहीं पर पैट कमिंस और सुनील नरेन ने 2-2 विकेट हासिल कर पंजाब की टीम को 123 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। पंजाब के लिये क्रिस जॉर्डन ने अहम 30 रनों की पारी खेली जिसके चलते पंजाब की टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार किया और थोड़ा सम्मानजनक स्कोर हासिल किया।
वहीं रनों का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले 3 ओवर में लगातार विकेट खोने का काम किया। मोइसिस हेनरिक्स के पहले ओवर में नितिश राणा (0) बिना खाता खोले आउट हुए, तो वहीं दूसरे ओवर में शुबमन गिल ने मोहम्मद शमी की गेंद पर अपना विकेट खोया। गिल एलबीडब्लयू का शिकार हुए।
और पढ़ें: IPL में दूसरी टीमों से विदेशी खिलाड़ी उधार मांग रही है राजस्थान, मुश्किल में सैमसन की टीम
वहीं अर्शदीप सिंह जब तीसरा ओवर करने आये तो रवि बिश्नोई ने सुनील नरेन का बेहद शानदार कैच पकड़ कर कोलकाता की टीम को महज 17 रन पर तीसरा झटका दिया। ऐसा लगा मानों पंजाब की टीम इस छोटे से स्कोर को बचाने में कामयाब हो जायेगी, हालांकि राहुल त्रिपाठी (41) और कप्तान इयोन मोर्गन ने पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया।
राहुल त्रिपाठी ने 32 गेंदों में 7 चौके लगाकर 41 रनों की पारी खेली और मोर्गन के साथ चौथे विकेट के लिये 66 रनों की अहम साझेदारी की। दीपक हुड्डा ने राहुल का विकेट लेकर साझेदारी को तोड़ने का काम किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और केकेआर की टीम ने कप्तान इयोन मोर्गन की 47 रनों की पारी पर 5 विकेट से जीत हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications