PBKS vs RCB: अहमदाबाद में क्रिस गेल ने रचा इतिहास, 6 गेंदों में 5 चौके लगाकर नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 26वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच खेला गया जहां पर आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मयंक अग्रवाल के चोटिल होने की वजह से पंजाब किंग्स की टीम ने प्रभसिमरन सिंह को इस मैच में ओपनिंग करने का मौका दिया। हालांकि वो ज्यादा कमाल कर नहीं सके और 7 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये।
इसके बाद कैरिबियाई टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल बल्लेबाजी करने आये और जबरदस्त तरीके से पारी की शुरुआत की। क्रिस गेल ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और काइल जैमिसन की गेंदबाजी के खिलाफ 6 गेंदों में 5 चौके लगाने का काम किया और साफ कर दिया कि वो आज किस मंशा के साथ मैदान पर उतरे हैं।
और पढ़ें: कोरोना से जिंदगी की लड़ाई हारी 'शूटर दादी', खेल जगत मे छाया मातम
क्रिस गेल ने इस मैच के दौरान 26 गेंदों में 6 चौके 2 छक्कों के दम पर 46 रनों की पारी खेली और डैनियल सैम्स की बाउंसर पर विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को कैच थमाकर आउट हो गये। इस दौरान क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने का काम किया।
क्रिस गेल ने अपनी इस पारी के साथ आईपीएल में 400 चौके पूरे करने का काम किया। क्रिस गेल इस समय 403 चौके लगाकर आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले 10वें खिलाड़ी बन गये हैं जबकि आईपीएल 400 से ज्यादा चौके लगाने वाले तीसरे विदेशी खिलाड़ी बन गये। सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में डेविड वॉर्नर 525 चौकों के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं।
और पढ़ें: IPL 2021: सुनील गावस्कर ने किया KKR की गलतियों का खुलासा, बताया किस कमी के चलते मिल रही हार
वहीं आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स 406 चौके (पंजाब किंग्स की पारी तक) के साथ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज हैं। फिलहाल इस लिस्ट में शेन वॉटसन 376 चौकों के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं लेकिन उनके संन्यास लेने के चलते अब इस क्लब में किसी नये विदेशी खिलाड़ी का नाम जुड़ता नजर नहीं आ रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications