PBKS vs RR: वानखेड़े के मैदान पर 8 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, सैमसन ने जीता कप्तानी का पहला टॉस
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का चौथा मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया जहां पर पहली बार कप्तानी करने उतरे संजू सैमसन ने अपनी कप्तानी का पहला टॉस जीतने का काम किया। टॉस जीतने के बाद राजस्थान की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वानखेड़े के मैदान पर खेले गये इस मैच न सिर्फ 2 युवा कप्तानों के बीच जंग देखने को मिली बल्कि प्लेइंग 11 में भी दोनों टीमों ने डेब्यूटेंटस को उतारने का काम किया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जहां मनन वोहरा और चेतन सकारिया को डेब्यू का मौका दिया तो वहीं पर शिवम दुबे ने भी राजस्थान के लिये इस मैच में डेब्यू करने का काम किया।
राजस्थान की टीम ने प्लेइंग 11 में जोस बटलर, बेन स्टोक्स को बरकरार रखा है तो हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस और मुस्तफिजुर रहमान को राजस्थान की तरफ से डेब्यू करने का मौका दिया है। वहीं पंजाब किंग्स के लिये केएल राहुल ने भी झाय रिचर्डसन और काइली मेरेडिथ को डेब्यू कराने का काम किया है।
और पढ़ें: IPL 2021 में यह बड़े रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं क्रिस गेल, देखें आंकड़ों की पूरी लिस्ट
पंजाब किंग्स की टीम ने क्रिस गेल को बरकरार रखने का काम किया है तो वहीं पर चौथे विदेशी खिलाड़ी के रूप में निकोलस पूरन को मौका दिया गया है। इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम ने शाहरुख खान को भी डेब्यू कराने का मौका दिया है।
टॉस जीतने के बाद सैमसन ने कहा कि हमारे लिये प्लेइंग 11 का चयन करना काफी चुनौती थी लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं हम उनसे खुश हैं। हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।
वहीं पर केएल राहुल ने भी कहा कि हमें वानखेड़े का इतिहास पता है और हम भी यहां पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, हम पिच को लेकर कुछ नहीं कर सकते लेकिन अच्छी क्रिकेट खेल सकते हैं और यही हमारी कोशिश है।
और पढ़ें: IPL 2021: कोरोना से उबरकर आरसीबी के लिये वापसी करने को तैयार हैं देवदत्त पाड्डिकल, जानें क्या कहा
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, जोस बटलर, रियान पराग, शिवम दुबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल,क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, राइली मेरेडिथ, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications