For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs RR: वानखेड़े में शतक लगाने से चूके केएल राहुल, पर तोड़ गये शॉन मार्श का रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का चौथा मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया, जहां पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत करते हुए महज 22 रन पर मयंक अग्रवाल का विकेट हासिल कर लिया लेकिन इसके बाद क्रिस गेल (40), केएल राहुल (91) और दीपक हुड्डा (64) ने ताबड़तोड़ पारियां खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। इस मैच में जहां दीपक हुड्डा ने महज 28 गेंदों में 4 चौके 6 छक्के लगाकर 64 रनों का योगदान दिया तो वहीं पर क्रिस गेल ने 4 चौके 2 छक्के लगाकर 40 रनों का योगदान दिया।

इस बीच पंजाब किंग्स के लिये कप्तान केएल राहुल ने वहीं से बल्लेबाजी शुरू की जहां से पिछले सीजन को छोड़ा था। केएल राहुल ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का 22वां अर्धशतक पूरा करते हुए 50 गेंदों में 7 चौके 5 छक्के की मदद से 91 रनों की पारी खेली हालांकि राहुल तेवतिया के शानदार कैच की बदौलत वह अपना शतक पूरा करने से चूक गये।

और पढ़ें: PBKS vs RR: दीपक हुड्डा ने 6 छक्के लगाकर जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

केएल राहुल ने अपनी इस पारी के साथ ही पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल में अपने 2000 रन पूरा करने का कारनामा किया। इस मैच से पहले केएल राहुल को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिये 78 रनों की दरकार थी हालांकि 91 रनों की पारी खेल उन्होंने इस आंकड़े को पूरा किया और पंजाब किंग्स के लिये 2000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं।

शॉन मार्श ने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 2477 रन बनाने का काम किया है। वहीं केएल राहुल 2013 रनों के साथ दूसरे नंबर पर आ गये हैं। वहीं ओवरऑल रनों की बात करें तो केएल राहुल के 2738 रन हो गये हैं। हालांकि पंजाब के लिये सबसे तेज 2000 रन बनाने के मामले में केएल राहुल ने शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ दिया और काफी पीछे छोड़ दिया।

और पढ़ें: PBKS vs RR: वानखेड़े के मैदान पर क्रिस गेल ने रचा इतिहास, नाम किया छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स के लिये सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी केएल राहुल दूसरे नंबर पर काबिज हैं। शॉन मार्श 21 अर्धशतक के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं तो केएल राहुल 20 अर्धशतक के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। आपको बता दें कि केएल राहुल जिस गेंद पर आउट हुए उस गेंद को भी छक्के के लिये बाहर भेजने का काम किया था लेकिन राहुल तेवतिया ने बाउंड्री के बाहर से गेंद को पकड़कर वापस मैदान में फेंका और फिर अंदर आकर कैच पकड़ने का काम किया।

Story first published: Monday, April 12, 2021, 21:51 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+