For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs SRH: आखिरकार प्लेइंग 11 में लौटे केन विलियमसन, 3 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 14वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जहां पर लगातार 3 हार के बाद आखिरकार हैदराबाद की टीम ने अपने प्लेइंग 11 में केन विलियमसन को शामिल करने का फैसला कर ही लिया। इस मैच में पंजाब किंग्स के लिये कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतने का काम किया और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स की टीम भी इस मैच में हार के बाद पहुंची है। पंजाब की टीम को अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

पंजाब की टीम ने इस मैच में 2 बदलाव करने का काम किया है और तेज गेंदबाज काइली मेरेडिथ झाय रिचर्डसन को बाहर करने का काम किया है और उनकी जगह मोइसेस हेनरिक्स और फैबियन एलेन को डेब्यू करने का मौका दिया है। टॉस जीतने के बाद केएल राहुल ने बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी खिलाड़ियों को दी गई जिम्मेदारियों को लेकर काफी क्लियर हैं। इस सीजन हम एक नई टीम बनकर उतरे हैं, जिसके चलते हमें अपने रोल्स में उतरने में थोड़ा वक्त लग सकता है। हम अपने विश्वास को हासिल करने से सिर्फ कुछ जीत दूर हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: पंत से पहले क्यों बल्लेबाजी करने आये ललित यादव, खुद कप्तान ने किया खुलासा

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी अपने प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए 3 चेंज किये और केन विलियमसन को वापस शामिल करने का काम किया है। कप्तान डेविड वॉर्नर ने बताया कि मुजीब उर रहमान की जगह केन विलियमसन को शामिल किया गया है, जबकि मनीष पांडे को बाहर कर उनकी जगह अतिरिक्त गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को खिलाने का काम किया है।

डेविड वॉर्नर ने बताया कि अब्दुल समद हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते इस मैच में नहीं खेल पा रहे हैं और उनकी जगह केदार जाधव को सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से डेब्यू करने का मौका दिया गया है। वॉर्नर का मानना है कि उनकी टीम अभी भी मैच में वापसी कर सकती है और अच्छी गेंदबाजी-बल्लेबाजी कर जीत की राह पर लौट सकती है।

और पढ़ें: IPL 2021: मैच के बाद धोनी ने मानी गलती, कहा- हमारे हार का कारण बन सकती है यह चीज

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर(कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियसमन, विराट सिंह, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, केदार जाधव, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल(कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मोइसेस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, फेबियन एलेन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 16:09 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+