PBKS vs SRH: चेन्नई में इतिहास रचने के करीब हैदराबाद, पंजाब का खराब फॉर्म जारी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 14वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जहां पर केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने टॉस जीता लेकिन बल्लेबाजी में उनका खराब फॉर्म फिर से जारी रहा। चेन्नई के मैदान पर अपने 9 साल के खेल के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने एक बार भी जीत नहीं हासिल की है लेकिन इस मैच में वो इतिहास रचने के करीब है और इस मैदान पर अपनी पहली जीत के साथ ही आईपीएल 2021 में भी अपनी पहली जीत को हासिल करने के करीब है।
इस सीजन चेन्नई के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमों को ज्यादातर जीत मिली है लेकिन पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम का खराब प्रदर्शन जारी रहा और वॉर्नर की टीम के सामने वह निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 120 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई।
और पढ़ें: PBKS vs SRH: निकोलस पूरन ने बनाया आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, जारी है फ्लॉप शो
पंजाब किंग्स की टीम ने पारी की शुरुआत में ही अपने कप्तान केएल राहुल (4) का विकेट गंवा दिया और भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें वापस पवेलियन भेजा। इसके बाद पंजाब किंग्स के लिये मयंक अग्रवाल (22) थोड़ा संभलकर खेलते दिखे लेकिन खलील अहमद ने उन्हें वापस पवेलियन भेजने का काम किया।
राशिद खान ने क्रिस गेल (15) को एक बार फिर से पवेलियन भेजने का काम किया तो निकोलस पूरन (0) बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे। फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा (13) भी कुछ खास नहीं कर सके और अभिषेक शर्मा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर वापस पवेलियन भेजा। अपना पहला मैच खेल रहे मोइसिस हेनरिक्स (14) भी अभिषेक शर्मा का शिकार हुए और स्टंप्स होकर वापस पवेेलियन लौटे।
और पढ़ें: IPL 2021: पंत से पहले क्यों बल्लेबाजी करने आये ललित यादव, खुद कप्तान ने किया खुलासा
पंजाब किंग्स के लिये शाहरुख खान (22) ने थोड़ा पारी को संभालने का काम किया और 2 छक्के लगाये लेकिन खलील अहमद ने उन्हें अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराकर वापस भेजने का काम किया। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 19.4 ओवर्स में 120 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। चेन्नई के मैदान पर इस सीजन काफी लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं जिसे डिफेंड करने में टीमें कामयाब रही हैं लेकिन पंजाब के लिये इस छोटे से लक्ष्य को बचा पाना काफी मुश्किल लग रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

