For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PBKS vs SRH: निकोलस पूरन ने बनाया आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, जारी है फ्लॉप शो

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा डबल हेडर खेला जा रहा है, जिसके पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर भिड़ी। वानखेड़े से एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेलने पहुंची पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स के लिये चेन्नई की धीमी पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहा और उसने पहले 12 ओवर्स में 5 विकेट खोकर सिर्फ 66 रन बनाने का काम किया।

और पढ़ें: PBKS vs SRH: आखिरकार प्लेइंग 11 में लौटे केन विलियमसन, 3 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

पंजाब की टीम ने संभली हुई शुरुआत की और पावरप्ले के दौरान सिर्फ 1 विकेट खोकर 32 रन बनाये लेकिन इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जबरदस्त वापसी की और अगले 17 रन के अंदर पंजाब के 4 विकेट गिरा दिये। राशिद खान ने क्रिस गेल (15) को वापस पवेलियन भेजने का काम किया तो खलील अहमद ने भी मयंक अग्रवाल का विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: IPL 2021: पंत से पहले क्यों बल्लेबाजी करने आये ललित यादव, खुद कप्तान ने किया खुलासा

वॉर्नर के थ्रो ने निकोलस पूरन को भेजा पवेलियन

वॉर्नर के थ्रो ने निकोलस पूरन को भेजा पवेलियन

इसके बाद निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आये जिनकी खराब फॉर्म और बुरी किस्मत ने इस मैच में भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। निकोलस पूरन इस मैच में बिना कोई गेंद खेले वापस पवेलियन लौटे। 8वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस गेल ने गेंद खेलकर एक रन के लिये कॉल किया और निकोलस पूरन नॉन स्ट्राइकर एंड से रन के लिये भाग निकले। हालांकि कवर्स में खड़े डेविड वॉर्नर ने रन पूरा नहीं होने दिया और स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो मारकर निकोलस पूरन को रन आउट कर वापस पवेलियन भेजने का काम किया।

गोल्डन, सिल्वर और डायमंड डक का शिकर हुए पूरन

गोल्डन, सिल्वर और डायमंड डक का शिकर हुए पूरन

इस विकेट के साथ ही निकोलस पूरन डायमंड डक का शिकार हो गये। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट के इतिहास में जब बल्लेबाज बिना कोई गेंद खेले आउट हो जाता है तो उसे डायमंड डक कहा जाता है। इससे पहले निकोलस पूरन खेले गये 3 मैचों में पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट (गोल्डन डक) और दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट (सिल्वर डक) हो चुके हैं।

नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

अपनी इस पारी के साथ ही निकोलस पूरन ने आईपीएल के इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया और एक ही सीजन में डायमंड, सिल्वर और गोल्डन डक पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। निकोलस पूरन इस सीजन खेली गई 4 पारियों में सिर्फ 9 रन ही बना सके हैं जिसमें से 3 बार डक का शिकार हुए हैं। निकोलस पूरन की खराब फॉर्म पंजाब किंग्स के लिये गले की फांस बन चुके हैं और टॉप ऑर्डर लगातार लड़खड़ाता नजर आ रहा है।

Story first published: Wednesday, April 21, 2021, 16:46 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+