IND vs AUS: करियर में तीसरी बार हैट्रिक से चूकी पूनम यादव, जानें क्या बोली
नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने पहले खिताब की तलाश में भारतीय टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को 17 रनों से जीत दर्ज कर विजयी आगाज किया। ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने में स्पिन गेंदबाज पूनम यादव ने अहम भूमिका निभाई। पूनम यादव ने भारत की ओर से जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पैल में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। पूनम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
और पढ़ें: IND vs NZ: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट सिस्टम से नाराज हैं कीवी कप्तान, उठाये सवालिया निशान
मैच के बाद पूनम यादव ने अपनी टीम के साथियों का शुक्रिया अदा किया क्योंकि वह इस मैच से पहले तक चोटों से जूझ रही थी और ठीक होने में उनकी टीम के फिजियो और खिलाड़ियों ने उनका काफी साथ दिया।
और पढ़ें: PSL 2020: यह पाकिस्तानी गेंदबाज करते हैं बॉल टैंपरिंग, इमाद वसीम ने किया बड़ा खुलासा

टी20 में तीसरी बार हैट्रिक से चूकी पूनम यादव
पारी का 12वां और अपना दूसरा ओवर करने आई पूनम यादव ने ओवर की तीसरी गेंद पर पहले रोचेल हायनेस को स्टंप आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर एलिसा पेरी को बोल्ड कर लगातार दूसरा विकेट हासिल किया। इस दौरान पूनम यादव के पास हैट्रिक लेने का मौका था। पांचवी गेंद पर जोनासेन का कैच विकेटकीपर तानिया भाटिया के हाथों से छूट गया। इसके साथ ही पूनम यादव एक बार फिर करियर में हैट्रिक लेने से चूक गई।
हैट्रिक से चूकने पर पूनम ने कहा, 'यह तीसरी बार है जब मैं हैट्रिक नहीं ले पाई। चोट से वापसी करना आसान नहीं होता और इसलिए मैं अपनी टीम की साथियों को धन्यवाद देती हूं।'

विश्व कप से पहले चोट से जूझ रही थी पूनम यादव
मैच के बाद पूनम यादव ने बताया कि टूर्नामेंट में आने से पहले वह चोटों से जूझ रही थीं। पुरस्कार लेने के बाद पूनम ने कहा, 'जब मैं चोटिल थी तब मेरे फिजियो और टीम के साथियों ने मेरा काफी साथ दिया। मैंने यहां पहले भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी और मैं इसे जारी रखना चाहती थी।'

दिन ब दिन बेहतर होती जा रही है भारतीय टीम
वहीं मैच के बाद भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह जीत बताती है कि हम एक टीम के तौर पर प्रतिदिन बेहतर होते जा रहे है।
उन्होंने कहा, 'हम जानते थे कि इस पिच में ऐसी बात है जहां हम अच्छा कर सकते हैं। जानते थे कि अगर हम 140 रनों का स्कोर करने में सफल रहे तो हमारी गेंदबाज इसका बचाव कर सकती है और यही हुआ। यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। हम सिर्फ 140 के स्कोर तक पहुंचना चाहते थे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
