T20 विश्व कप के लिये संन्यास से वापस लौट सकते हैं मोहम्मद आमिर, पीसीबी के सीईओ ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके खिलाड़ियों के बीच अक्सर विवाद देखने को मिलता है। इसी फेहरिस्त में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने हाल ही में पीसीबी और उसके टीम मैनेजमेंट पर कई सारे आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था। इतना ही नहीं मोहम्मद आमिर ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में भी यह बताया कि वह पाकिस्तान छोड़कर अमेरिका शिफ्ट होने के बारे में सोच रहे हैं इतना ही नहीं 2 साल के बाद वह पाकिस्तान के बजाय अमेरिका से क्रिकेट खेलना शुरू कर देंगे। मोहम्मद आमिर की ओर से लगाए गए इन आरोपों के बाद पीसीबी को काफी किरकिरी झेलनी पड़ी।

हाल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार ऐसा मालूम होता है कि पीसीबी उनको लेकर हार नहीं मानने वाला है और जल्द ही मोहम्मद आमिर एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में नजर आ सकते हैं। यूट्यूब के चैनल क्रिकेट बाज पर बात करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने इस बात को लेकर संकेत दिए हैं। अपने ताजा इंटरव्यू के दौरान पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने कहा कि मोहम्मद आमिर अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी है, जिसके कारण उनके और कोचों के बीच मेल मिलाप करवाने का प्रयास जारी है।

और पढ़ें: ICC ने T20 विश्व कप को भारत से बाहर कराने का बनाया मन, शेड्यूल में भी हो सकता है बदलाव

वसीम खान ने इस दौरान मोहम्मद आमिर के साथ ब्रिटेन में हुई मुलाकात के बारे में भी बताया जिसमें उन्होंने साफ किया कि मोहम्मद आमिर ने टीम मैनेजमेंट के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखी और बताया कि किस वजह से उन्हें संन्यास लेना पड़ा।

उन्होंने कहा,' मोहम्मद आमिर की बातें सुनकर मुझे काफी आश्चर्य हुआ मैं इस बात से हैरान रह गया कि दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक जिसके पास टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव है उसने अचानक ही पाकिस्तान की टीम से संन्यास का ऐलान क्यों कर दिया। मेरा निजी मानना है कि मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान के T20 विश्व कप की प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए। जब आप विश्वकप में जीत के इरादे से उतरते हैं, तो आपको अपनी टीम में अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत होती है जो कि युवा गेंदबाजों को गाइड कर सके।'

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले सबा करीम ने किया कीवी टीम की कमजोरी का खुलासा, बताया- कैसे भारत को होगा फायदा

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस तेज गेंदबाज ने साल 2020 में टीम के हेड कोच मिस्बाह उल हक़ और बल्लेबाजी कोच यूनिस खान के साथ मतभेद की खबरें सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उसके खिलाड़ियों के बीच अक्सर मतभेद की खबरें सामने आती रहती हैं।

Story first published: Sunday, June 6, 2021, 15:02 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+