IND vs BAN: संजू सैमसन के चयन पर खुश हुए गौतम गंभीर, लिखा यह भावुक संदेश
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज संजू सैमसन के चयन से काफी खुश हैं। क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये संजू सैमसन को भारतीय टीम में शामिल किये जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि इसका लंबे समय से इंतजार था। गौतम गंभीर ने संजू से कहा है कि यह उनका मौका है जिसे संजू को दोनों हाथों से भुनाना चाहिए। गंभीर लंबे समय से केरल के इस क्रिकेटर को टीम में शामिल किये जाने की पैरवी कर रहे थे । बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला तीन नवंबर से खेली जायेगी।
गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'संजू सैमसन द्वारा यह शानदार और सही मायने में गैप में खेला गया शॉट। टी-20 टीम में चुने जाने पर बधाई हो। हल्के हाथ, फुर्तीले कदम और उम्मीद है कि संतुलित सिर.. जाओ संजू यह तुम्हारा पल है जो लंबे समय से बाकी था।'
और पढ़ें: बीसीसीआई ने तय किया धोनी का एग्जिट प्लान, इस टीम के खिलाफ खेल सकते हैं आखिरी मैच
गंभीर ने ट्वीट किया ,'संजू सैमसन को टी20 टीम में शामिल किये जाने की बधाई। इस मौके का पूरा फायदा उठाना संजू । इसका लंबे समय से इंतजार था।'
गौरतलब है कि संजू सैमसन ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जमा कर चयनकर्ताओं को चयन के लिए विवश कर दिया। सैमसन ने भारत के लिये एकमात्र टी20 मैच जुलाई 2015 में खेला था जब दूसरे दर्जे की टीम ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था। वह उस समय 19 साल के थे।
और पढ़ें: IND vs BAN: टीम में शामिल होने के बाद जानें क्या बोले शिवम दुबे, बताया कैसे बने पावर हिटर
उसके बाद से उन्हें अनुशासन कारणों से केरल टीम से भी निकाल दिया गया । संजू ने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की और विजय हजारे ट्रॉफी में नाबाद 212 रन बनाये थे ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
