Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ यह खिलाड़ी

नई दिल्ली। श्रीलंका के हाथों टी-20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी में लगे पाकिस्तान की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली बाहर हो गये हैं। हसन अली को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान पीठ में चोट आई थी जिससे वह अभी तक उबर नहीं पाये हैं और टीम से बाहर हो गये हैं। क्रिकेटपाकिस्तान डॉट कॉम डॉट पीके की वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि हसन अली पीठ की समस्या से बाहर आ पाने में असफल रहे हैं।

और पढ़ें: 3rd Test: इस अफ्रीकी गेंदबाज ने बताया कहां हुई चूक जो रोहित ने ठोंक दिया दोहरा शतक

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि रिहैबिलिटेशन के बाद हसन का एमआरआई कराया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तीन से चार हफ्ते और आराम करने की सलाह दी है। उन्हें तीन सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है। इस दौरान वह रिहैब से गुजरेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए हसन का चयन इन तीन सप्ताहों पर निर्भर होगा।

अधिकारी ने कहा, 'हसन लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है लेकिन उसकी पीठ की समस्या ठीक होने में समय लग रहा है।'

और पढ़ें: इंस्टाग्राम से करोड़ों कमाते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, एक पोस्ट की कीमत कर देगी हैरान

25 साल के हसन पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा हैं विशेषकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में। उन्होंने तीनों प्रारूपों में 148 विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड में विश्व कप के बाद से हसन अली इस समस्या के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में 3, 5 और 8 नवंबर को तीन टी-20 मैच खेलने हैं। इसके बाद दोनों देश टेस्ट सीरीज खेलेंगे।

Story first published: Monday, October 21, 2019, 15:18 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+