Asia Cup 2016: ढाका पहुंची टीम इंडिया, कोहली ने युवी-धोनी संग क्लिक की सेल्फी
नई दिल्ली। एशिया कप के लिए टीम इंडिया रवाना हो चुकी है। श्रीलंका को हराने के बाद टीम इंडिया इस समय काफी आत्मविश्वास से भरी हुई है। कोलकाता से जब टीम इंडिया रविवार शाम को ढाका के लिए रवाना हुई तो विराट कोहली ने सेल्फी क्लिक की।
विराट की सेल्फी विमान के अंदर की है जिसमें वो धोनी और युवराज सिंह के साथ हैं। विराट कोहली ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि 'लीजेंड्स के साथ ढाका के लिए रवाना'।
Enroute Dhaka with legendary company, @msdhoni and @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/TAwK6Ex2fB
— Virat Kohli (@imVkohli) February 21, 2016
विराट कोहली की तरह टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी कोलकाता पहुंचकर फिरकी के जादूगर भज्जी के साथ एक सेल्फी शेयर की थी।
With Bhaju pa the great @harbhajan_singh landed in Calcutta #tomuchgossip#rosssssgullla#mishtidohi pic.twitter.com/sXMSik59X6
— Suresh Raina (@ImRaina) February 21, 2016
आपको बता दें कि 24 फरवरी से शुरू हो रहे एशिया कप के पहले मैच में टीम इंडिया की भिंड़त बांग्लादेश से होगी। टीम इंडिया के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी ने पूरा भरोसा जिताया है कि इस बार टीम बांग्लादेश में कमाल करेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
