INDvSL: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 8वीं ODI सीरीज पर कब्जा जमाया

पल्लेकल। भारत और श्रीलंका के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज का तीसरा मैच पल्लेकल में खेला गया। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दांबुला में खेला गया पहला वनडे 9 विकेट के बड़े अंतराल से जीत लिया था। हालांकि पल्लेकल में ही खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ेंः- लालबाग के राजा के दर पर पहुंचा क्रिकेट का भगवान, परिवार संग टेका मत्था

दूसरे वनडे में श्रीलंका की तरफ से सीरीज में पहली बार खेल रहे अकीला धनंजया ने 6 भारतीय बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंका को जीत की तरफ ढकेल दिया था लेकिन उस समय भारतीय टीम के काम आया पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव। धोनी ने भुवनेश्नर कुमार के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और भारतीय टीम को 3 विकेट से जिता दिया।

INDvSL: पढ़ें LIVE CRICKET स्कोर

  • 10:55PM- जस्प्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
  • 10:42PM- आपको बता दें कि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 7वीं ODI सीरीज पर कब्जा जमाया है।
  • 10:39PM- रोहित शर्मा 124 व एमएस धोनी 67 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है।
  • 10:38PM- भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर किया सीरीज पर कब्जा। भारत ने 217 रनों के लक्ष्य को 45.1 ओवर में हासिल कर लिया।
  • 10:23PM- बवाल के बाद भी होगा मैच। सुरक्षाकर्मियों ने खाली कराया मैदान।
  • 10:18PM- मैच रुकने के बाद रोहित शर्मा और एमएस धोनी मैदान पर बैठकर आराम करने लगे। हालांकि इस बीच खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया तो लगा कि मैच अब बिना खेल पूरा हुए ही खत्म हो जाएगा।
  • 10:02PM- टीम के प्रदर्शन से नाराज श्रीलंकाई फैंस ने ग्राउंड में फेंकी बोतलें, मैच रुका, भारत को जीत के लिए चाहिए 8 रन
  • 9:52PM- धोनी ने जड़ी फिफ्टी, भारत जीत से 22 रन दूर
  • 9:25PM- रोहित शर्मा ने 118 गेंदों में जड़ा शानदार शतक, भारत जीत की तरफ
  • 9:13PM- भारत का स्कोर 150 के पार, शतक से 4 रन दूर रोहित शर्मा
  • 8:40PM- रोहित शर्मा की शानदारी पारी, भारत का स्कोर 100 के पार
  • 8:26PM- रोहित शर्मा ने लगातार दूसरे वनडे में जड़ी फिफ्टी, चमीरा के ओवर में जड़े लगातार तीन चौके।
  • 8:18PM- धनंजया की फिरकी में फंसे भारतीय बल्लेबाज, चौथा विकेट गिरा, 0 पर आउट हुए केदार जाधव।
  • 8:01PM- 61 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, 17 रन बनाकर राहुल आउट। धनंजया की गेंद पर थिरिमाने ने लपका कैच।
  • 7:50pm- राहुल-रोहित ने संभाली भारतीय पारी, स्कोर 50 के पार
  • 7:20PM- 19 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका, कोहली 3 रन बनाकर आउट। विश्वा की गेंद पर चमीरा ने लपका कैच।
  • 7:06PM- 9 के स्कोर पर भारत को लगा पहला झटका, मलिंगा ने धवन को किया बोल्ड। 5 रन बनाकर हुए आउट। बैटिंग के लिए आए हैं विराट कोहली।
  • 6:58PM- 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया, धवन-रोहित क्रीज पर
  • 6:14PM- श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए दिया 218 रनों का लक्ष्य
  • 6:10PM- 210 के स्कोर पर श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा, भुवनेश्वर की वाइड बॉल पर रन लेने के चक्कर में चमीरा रन आउट हो गए।
  • 6:07PM- 48 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 209/8
  • 6:05PM- बुमराह ने पहली बार वनडे क्रिकेट में झटके पांच विकेट।
  • 6:04PM- बारिश के बाद मैच शुरू, 201 के स्कोर पर बुमराह ने सिरीवर्धना को बोल्ड कर झटका पांचवां विकेट। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज पवेलियन लौटे।
  • 5:52PM- बारिश के कारण मैच रुका, श्रीलंका का स्कोर 47 ओवर के बाद 192/7
  • 5:45PM- 192 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा सातवां झटका, बुमराह ने अकीला धनंजया को किया बोल्ड।
  • 5:36PM- 182 के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा, कपुगेदरा को अक्षर ने किया बोल्ड। मात्र 14 रन ही बना सके कप्तान कपुगेदरा।
  • 5:18PM- आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन लौटी, बुमराह ने थिरिमाने को किया आउट, बनाए शानदार 80 रन।
  • 5:01PM- 139 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा चौथा झटका, जाधव ने मैथ्यूज को किया चलता। मात्र 11 रन ही बना सके मैथ्यूज। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं कप्तान* कपुगेदरा।
  • 4:26PM- श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, चांडीमल 36 रन बनाकर पांड्या की गेंद पर आउट
  • 4:25PM- लाहिरू-चांडीमल की सधी हुई बैटिंग, श्रीलंका का स्कोर 100 रन
  • 3:55PM- पल्लेकल स्टेडियम में हल्की-हल्की बूदें पड़ रही हैं। फिलहाल तो मैच जारी है लेकिन तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।
  • 3:52PM- हार्दिक पांड्या के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दिनेश चांडीमल चोटिल हो गए। पांड्या की गेंद उनके हाथ के अंगूठे पर जा लगी। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी।
  • 3:36PM- चांडीमल की सधी हुई बैटिंग, श्रीलंका का स्कोर 50 के पार
  • 3:23PM- मेंडिस के बाद बल्लेबाजी के लिए थिरिमाने 7 गेंदों में केवल एक रन ही बना पाए हैं। हालांकि चांडीमल संभल कर खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 41/2
  • 3:06PM- 28 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा दूसरा झटका, बुमराह ने मेंडिस को भेजा पवेलियन। रोहित शर्मा ने लपका बेहतरीन कैच।
  • 2:51PM- डिकवेला के जाने के बाद बैटिंग करने आए कुसल मेंडिस
  • 2:50PM- 18 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा पहला झटका, बुमराह ने डिकवेला को किया LBW आउट
  • 2:44PM- बुमराह के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर लिया डिक्वेला ने रिव्यू, बाल-बाल बचे डिक्लेला। बुमराह की शानदार गेंदबाजी।
  • 2:31PM- श्रीलंका की बैटिंग शुरू, भुवनेश्वर कुमार की पहली ही गेंद पर डिक्वेला ने लगाया चौका
  • 2:10PM- पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 299वां वनडे मैच खेल रहे हैं।
  • 2:08PM- टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि- टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले दो वनडे खेलने वाली टीम ही इस बार खेल रही है। कोहली ने कहा कि- दूसर वनडे में टीम एक बार लड़खड़ाई जरूर थी लेकिन धोनी का अनुभव काम आया। कोहली ने कहा कि दूसरा वनडे हमारे लिए सीखने वाला व चैलेंजिंग था।
  • 2:04PM- श्रीलंका के नियमित वनडे कप्तान उपुल थरंगा के सस्पेंड होने के बाद लाहिरू थिरिमाने को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा चोटिल गुनाथिलका की जगह दिनेश चांडीमल को टीम में शामिल किया गया है।
  • 2:01PM- श्रीलंकाई कप्तान चमारा कपुगेदरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद कपुगेदरा ने कहा कि- हमने पिछले गेम में शानदार प्रदर्शन किया। इस बार हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
  • टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन):- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, एमएस धोनी (कीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रित बूमरा, यज्वेंद्र चहल।
  • श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):- निरोसन डिक्वेला (कीपर), दानुस्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, चामरा कपुगेदेरा (कप्तान), मलिंदा सिरीवर्दना, अकीला धनंजया, दुशमंथा चमीरा, विश्वा फर्नांडो, लसिथ मलिंगा।

Story first published: Sunday, August 27, 2017, 13:41 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+