Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं राफेल नडाल, जानें किसने चुराया दिल

नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज टेनिस स्टार और स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल आखिरकार शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं। क्ले कोर्ट का बादशाह कहे जाने वाले राफेल नडाल शनिवार को अपनी बचपन की दोस्त सिसका प्रेलो के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। दैनिक अखबार 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, राफेल नडाल और सिसका माजरेका के ला फोर्टालेजा में शादी करेंगे, जहां इसी साल की शुरुआत में गैरेथ बेल की शादी हुई थी। सिसका का असली नाम मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो है। जुआन कार्लोस प्रथम, जो चार दशकों तक स्पेन के राजा रहे, उन्हें इस शादी का आमंत्रण भेजा गया है। राफेल नडाल ने इस शादी के लिए 350 मेहमानों को न्यौता भेजा है।

और पढ़ें: सरफराज से कप्तानी छीन पीसीबी ने पोस्ट किया ऐसा वीडियो, हो गया ट्रोल, मांगनी पड़ी माफी

टेनिस से संन्यास ले चुके कार्लोस मोया भी 350 मेहमानों की सूची में शामिल हैं। इस जोड़ी की शादी में टोमेयु कताला पादरी की भूमिका में होंगे।

उन्होंने कहा, 'मैं अभी तक जितनी भी शादियों में गया हूं वो विशेष रही हैं और यह भी इसी तरह है। मैं सिर्फ इन दोनों की शादी कराने जा रहा हूं।'

और पढ़ें: IND vs SA: बावुमा के टॉस हारते ही छूट पड़ी कोहली की हंसी, वीडियो वायरल

राफेल नडाल और सिसका माजरेका 14 साल से प्रेम संबंध में हैं। सिसका ने अपनी नौकरी छोड़ राफेल नडाल संस्थान के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया। इस चैरिटेबल ट्रस्ट को नडाल ने 10 साल पहले शुरू किया था।

Story first published: Saturday, October 19, 2019, 15:41 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+