Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट ने बताया कौन है उनकी जिंदगी का रियल लाइफ हीरो, कैसे बनें वो किंग कोहली

Indian Captain Virat Kohli launches animated super hero series Super V | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली की फिटनेस देखकर यह साफ है कि वो किसी सुपरहीरो से कम नहीं है। इसी को देखते हुए एक कार्टून शो तैयार किया गया है जिसका मुख्य कैरेकटर 'सुपर वी' विराट कोहली से प्रेरित है। शनिवार को इस एनिमेटेड सीरीज के उद्घाटन कार्यक्रम में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी शिरकत की। इस दौरान जब दुनिया के मौजूदा दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली से उनकी जिंदगी के सुपर हीरो के बारे में पूछा गया तो वो भावुक हो गए और अपने पिता को असल जिंदगी का 'सुपर हीरो' बताया। विराट कोहली ने अपने पिता के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके फैसलों के कारण ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के करियर की राह आसान हो पाई।

कोहली से यहां एक प्रचार कार्यक्रम में उनके सुपर हीरो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे पिता जब तक जीवित थे या गुजरने के बाद भी हमेशा मेरे सुपरहीरो रहे हैं।'

और पढ़ें: 12 दिग्गज खिलाड़ी जिन्होंने खेल छोड़ एक्टिंग में आजमाई किस्मत, जानें कितने हिट और फ्लॉप रहे

सबसे सफल बल्लेबाजों में एक कोहली ने कहा, 'कई लोग आपको प्रेरित कर सकते है लेकिन जब कोई आपके सामने उदाहरण बनता है तो उसका असर बिल्कुल अलग होता है।'

उन्होंने कहा, 'जब मैं युवा था और क्रिकेट खेलता था तो उन्होंने (मेरे पिता) मेरे सामने जैसे उदाहरण पेश किए और मेरे करियर को लेकर जो फैसला किया, उसका असर मुझ पर पड़ा। वह मुझसे किसी और चीज में हाथ आजमाने के लिए कह सकते थे। उनके व्यक्तित्व और फैसलों के कारण, मेरा ध्यान इसी बात पर रहा कि मैं कड़ी मेहनत के आधार पर आगे बढ़ूंगा, किसी अन्य तरीके से नहीं।'

और पढ़ें: INDvBAN: भारत दौरे से पहले शाकिब अल हसन मुश्किलों में घिरे, बोर्ड कर रहा कानूनी कार्रवाई की तैयारी

30 वर्षीय कोहली यहां एनिमेटेड सीरीज 'सुपर वी' के लॉन्च के लिए पहुंचे थे जो उन से ही प्रेरित है। कोहली की कप्तानी में हाल में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की।

Story first published: Saturday, October 26, 2019, 18:57 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+