Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs BAN: भारत दौरे से पहले मुश्फिकुर रहीम ने लिया विकेटकीपिंग से संन्यास, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। अपने पहले भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की टीम टी20 और टेस्ट में द्विपक्षीय सीरीज को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग से संन्यास लेने का फैसला किया है। मुश्फिकुर रहीम ने अपने इस फैसले के पीछे वर्कलोड मैनेजमेंट को कारण बताया। रहीम के अनुसार वह तीनों प्रारूपों में खेलते हैं और विकेटकीपिंग करते हैं इसलिए उन्हें अपना वर्कलोड कम करने की जरूरत है। इसलिये मुश्फिकुर रहीम ने चोट से बचने और वर्कलोड कम करने के लिए यह फैसला लिया है।

'क्रिकबज' के मुताबिक, मुशफिकुर ने कहा, 'मेरी टेस्ट मैचों में विकेटकीपिंग करने की इच्छा नहीं है। मुझे आने वाले दिनों में सभी प्रारूपों में काफी सारे मैच खेलने हैं। मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में भी हिस्सा लेता हूं। सबकुछ देखते हुए मुझे लगा कि मेरे ऊपर वर्कलोड ज्यदा हो रहा है।'

और पढ़ें: ICC T20 World Cup: 19 रन पर खो दिये थे 6 विकेट, फिर विश्व कप के लिये क्वालिफाई कर रचा इतिहास

मुशफिकुर ने कहा, 'मैं लंबे समय तक टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और तीनों प्रारूपों में खेलता हूं जिसके कारण मुझे अपनी फिटनेस का भी खास ध्यान रखना पड़ेगा। हालांकि, पिछले 5 साल में मुझे कोई गहरी चोट नहीं लगी है लेकिन मैंने इस दौरान आराम भी नहीं लिया है।'

उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि भविष्य में ऐसी स्थिति बने कि मुझे 1-2 सीरीज से आराम लेना पड़े। इससे अच्छा है कि मेरा वर्कलोड कम रहे और मैं लगातार खेलता रहूं। इसी वजह से मैंने टेस्ट क्रिकेट में अब विकेटकीपिंग नहीं करने का फैसला किया है।'

मुशफिकुर ने कहा कि उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी टीम के मुख्य कोच को बांग्लादेश-ए के श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान ही दे दी थी।

और पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट खेल सकता है भारत, गेंद BCB के पाले में

आपको बता दें कि भारत दौरे पर बांग्लादेश को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसमें से पहला मैच नागपुर और दूसरा कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। बीसीसीआई कोलकाता में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को डे-नाइट प्रारूप में खेलना चाहता है जिसके लिए वह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात कर रहा है।

उम्मीद है कि इस टेस्ट मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भी ईडन गार्डन्स में शिरकत करेंगी।

Story first published: Monday, October 28, 2019, 12:02 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+