फीफा में इतिहास रचने का मौका गंवा बैठा जापान
त्श्वान/प्रीटोरिया। लोफ्ट्स वर्सफील्ड स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में पराग्वे के दिग्गजों के आगे जापान विश्व कप में इतिहास रचने का मौका गवा बैठा। यदि इस मैच में पराग्वे को हरा देता, तो किसी दक्षिण अमेरिकी टीम को विश्व कप में पराजित करने वाली वह पहली एशियाई टीम बन जाती। विश्व कप में आज तक कोई भी एशियाई टीम दक्षिण अमेरिकी टीम को हरा नहीं सकी है।
पराग्वे की टीम ने फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टरफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 5-3 से रौंद कर पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। इसके चलते जापान इतिहास रचने से चूक गया।
क्लिक करें- जापान को हराकर पराग्वे क्वार्टरफाइनल में
जापान को पहले दौर में ग्रुप-ई के अपने पहले मुकाबले में हॉलैंड के हाथों 0-1 से पराजित होना पड़ा था। इसके बाद उसने शानदार लय में खेलते हुए कैमरून को 1-0 से और अगले मैच में डेनमार्क को 3-1 से पराजित किया। इस तरीके से शानदार प्रदर्शन करते यह एशियाई टीम अंतिम-16 में पहुंची थी।
उधर, पराग्वे की टीम पहले दौर में ग्रुप-ई की शीर्ष टीम बनी थी। अपने पहले मुकाबले में उसने गत चैम्पियन इटली को 1-1 की बराबरी पर रोक कर सनसनी मचा दी थी। अपने अगले मुकाबलों में उसने स्लोवाकिया को 2-0 से पराजित किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम ग्रुप मुकाबले में गोलरहित ड्रा खेलकर अपने ग्रुप की शीर्ष टीम बनी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications