Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL2020: क्या RCB की तरफ से खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, मुंबई इंडियंस ने दिया जवाब

नई दिल्ली। भारत की क्रिकेट फ्रेंचाइजी लीग आईपीएल में 4 बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम की मालकिन नीता अंबानी ने अपने परिवार समेत टीम के सदस्यों को दीवाली पार्टी दी। इस दिवाली पार्टी में हार्दिक पांड्या, महेला जयवर्धने, जहीर खान, रोहित शर्मा और युवराज सिंह समेत कई खिलाड़ी शामिल हुए बस एक खिलाड़ी नजर नहीं आया और वो है भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी के सबसे दमदार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह। पार्टी में जसप्रीत बुमराह के न शामिल होने पर कई फैन्स को आश्चर्य हुआ जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर मुंबई इंडियंस की टीम से पूछ लिया कि क्या जसप्रीत बुमराह इस साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलेंगे। मुंबई इंडियंस ने जल्द ही फैन के इस ट्वीट का जवाब मजेदार अंदाज में दिया और चुप करा दिया।

दरअसल मुंबई इंडियंस अपने ट्विटर अकाउंट पर कई फोटो शेयर कर रहा था जिसमें मुकेश और नीता अंबानी के साथ युवराज सिंह, जहीर खान, युवराज सिंह, हार्दिक और क्रुणाल पंड्या, कोच महेला जयवर्धने, ईशान किशन समेत कई क्रिकेटर नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: ICC T20 World Cup: 19 रन पर खो दिये थे 6 विकेट, फिर विश्व कप के लिये क्वालिफाई कर रचा इतिहास

इस पर फैन ने पूछा, 'जसप्रीत बुमराह कहां हैं? मुझे लगता है कि वह आरसीबी में जा रहे हैं।'

इस पर फ्रैंचाइजी ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कप्तान रोहित की एह फोटो पोस्ट की जिसमें वह कह रहे थे कि "शांत रहें" (स्टे काम)।

शायद फैन को यह जानकारी नहीं थी कि बुमराह फिलहाल, पीठ की चोट से उबर रहे हैं। बुमराह की दिवाली के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में नितिन पटेल के तहत जांच की जाएगी।

और पढ़ें: भारत के खिलाफ टॉस को लेकर डुप्लेसिस ने दिया बचकाना बयान, फैन्स ने ट्विटर पर लगा दी क्लास

एक सूत्र ने कहा, 'बुमराह की पीठ की तकलीफ अच्छे से ठीक हो रही है। उन्होंने दौड़ना और हल्का वॉर्मअप करना शुरू कर दिया है। नितिन के मार्गदर्शन में उनकी जांच की जाएगी। इस मामले में भी चीजें उसी रफ्तार से आगे बढ़ रही है जैसा कि स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाकी मामलों में बढ़ती है। यह अपने-आप ठीक हो जाती है।'

Story first published: Monday, October 28, 2019, 11:09 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+