Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AUS vs SL: डेविड वॉर्नर ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़ी जीत, इस खास क्लब में हुए शामिल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची श्रीलंका की टीम के खिलाफ पहला टी20 मैच किसी ऐसे बुरे सपने की तरह है जिसे वह जल्द से जल्द भुला देना चाहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप कर ऑस्ट्रेलिया पहुंची श्रीलंकाई टीम को पहले मैच में डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच की जोड़ी का सामना करना पड़ा जिन्होंने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस दौरान अपना 33वां जन्मदिन मना रहे डेविड वॉर्नर ने 56 गेंदों में अपना शतक पूरा कर उन खिलाड़ियों में नाम दर्ज करा लिया जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने का कारनामा किया है। डेविड वॉर्नर ऐसा करने वाले तीसरे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल और शेन वॉटसन यह कारनामा कर चुके हैं।

लगभग 3 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 प्रारूप में वापसी कर रहे डेविड वॉर्नर ने अपनी नाबाद 100 रन की पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए।

और पढ़ें: भारत के खिलाफ टॉस को लेकर डुप्लेसिस ने दिया बचकाना बयान, फैन्स ने ट्विटर पर लगा दी क्लास

डेविड वार्नर के इस दमदार शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 134 रनों से करारी से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया की टी-20 क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत है जबकि श्रीलंका की यह सबसे बड़ी हार है।

वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, 'टीम में अपना योगदान देने और उसे शानदार स्थिति में पहुंचाने का बहुत ज्यादा मतलब है। यह एक बड़ी उपलब्धि थी लेकिन बोर्ड पर शानदार स्कोर लगाना अच्छा था क्योंकि आस्ट्रेलिया में बड़े लक्ष्य का पीछा करना हमेशा से मुश्किल होता है।'

उन्होंने कहा, 'आप यह भूल जाते हैं कि कार्यक्रम वास्तव में कितना व्यस्त है। ऑस्ट्रेलिया में आपको हमेशा अच्छा सपोर्ट मिलता है। लोग आते हैं और मैच देखते हैं, इससे हम रोमांचित होते हैं।'

और पढ़ें: ICC T20 World Cup: 19 रन पर खो दिये थे 6 विकेट, फिर विश्व कप के लिये क्वालिफाई कर रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम नौ विकेट खोकर सिर्फ 99 रन ही बना सकी।

Story first published: Monday, October 28, 2019, 14:04 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+