सौरव गांगुली से मिले कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा, धोनी को लेकर हुई चर्चा
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिए गुरुवार को जहां भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान किया वहीं दूसरी और बीसीसीआई के नव नियुक्त अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह ने कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा से एक अलग मुलाकात की। इस बैठक में सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट टीम की आगे की योजनाओं पर चर्चा की। हालांकि इस दौरान पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर भी बात हुई पर सभी ने अभी तक इस बैठक को लेकप चुप्पी साधे रखी है।
और पढ़ें: IND vs BAN: टीम में शामिल होने के बाद जानें क्या बोले शिवम दुबे, बताया कैसे बने पावर हिटर
लगातार मैच खेलने के बाद कप्तान विराट कोहली को बांग्लादेश सीरीज से आराम दिया गया है जबकि रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों में टीम की कमान सौंपी गई है। हालांकि विराट कोहली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे।

धोनी पर गांगुली से अलग है चयनकर्ताओं की राय
जहां एक ओर भारतीय चयनकर्ताओं ने एमएस धोनी को लेकर यह साफ कर दिया है कि वह सिर्फ युवाओं पर ध्यान देंगे वहीं सौरव गांगुली ने अध्यक्ष बनते ही कहा था कि वह खुद एमएस धोनी से उनके भविष्य को लेकर बात करेंगे। सौरव गांगुली ने कहा था कि चैम्पियन जल्दी हार नहीं मानते और मेरे होते हुए किसी भी खिलाड़ी का अपमान नहीं होगा।

BCCI ने शेयर की तस्वीर
बीसीसीआई के नव निर्वाचित सचिव जय शाह ने बोर्ड अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक बुलायी थी। बैठक के बाद बीसीसीआई ने इसकी तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की और लिखा, ‘सीनियर चयन समिति की दोपहर बाद बैठक में सभी के चेहरों पर खिली मुस्कान। बैठक में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और टेस्ट टीम घोषित की गई।'

बैठक में रवि शास्त्री को रखा गया बाहर
गौरतलब है कि इस बैठक में कोच रवि शास्त्री को नहीं बुलाया गया था। इस बैठक में कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा समेत चयन समिति के कुछ सदस्य शामिल थे। बैठक को लेकर बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘अध्यक्ष और सचिव कप्तान और उपकप्तान से मिलना चाहते थे। टीम की योजनाओं को लेकर कुछ चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कुछ सुझाव दिए।' हालांकि यह साफ है कि सौरव गांगुली अगले महीने ईडन गार्डंस पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान रवि शास्त्री से बात करेंगे।
लगातार मैच खेलने के बाद कप्तान विराट कोहली को बांग्लादेश सीरीज से आराम दिया गया है जबकि रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों में टीम की कमान सौंपी गई है। हालांकि विराट कोहली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
