Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs BAN: एक बार फिर चर्चा में आई कोटला की पिच, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच से काफी प्रभावित नजर आए। शुक्रवार को भारतीय टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास किया और इस दौरान टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों ने पिच को देखा और क्यूरेटर अंकित दत्ता के काम से खुश नजर आए। इससे पहले, हालांकि जेटली स्टेडियम (पहले फिरोजशाह कोटला स्टेडियम) की पिच खराब कारणों से चर्चा में रहती थी। गेंद बल्ले पर सही तरीके से नहीं आती थी और खिलाड़ियों को खुलकर शॉट खेलने में दिक्कत होती थी।

टीम प्रबंधन के एक सदस्य ने कहा, 'टी-20 विकेटों पर ढेरों रन बनने चाहिए और जेटली स्टेडियम की पिच काफी अच्छी दिख रही है। पिच में ताजगी है और कोच रवि शास्त्री तथा पूरी टीम इससे प्रभावित नजर आई।'

और पढ़ें: 3rd T20, AUS vs SL: डेविड वॉर्नर की आंधी में उड़ा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया ने किया सूपड़ा साफ

मौसम के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा, 'कुछ दिन पहले की तुलना में आज मौसम काफी अच्छा है। मैच चूंकी रात में होना है, लिहाजा कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।'

इससे पहले बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, लेकिन ऐसा दोनों टीमों के लिए है और उन्हें इसका सामना करना ही होगा। दिवाली के बाद से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है। मौसम लगातार खराब हो रहा है जिसके कारण शहर मैच को लेकर सभी चिंतित हैं। यह मैच तीन नवम्बर को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है।

और पढ़ें: Deodhar Trophy: शुभमन गिल-मयंक अग्रवाल के तूफान में उड़ी इंडिया ए, 232 रनों से हराया

डोमिंगो ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी तैयारी पूरी रहे। हमारी टीम के कुछ खिलाड़ियों को आंखों और गले में तकलीफ हुई है, लेकिन यह ठीक है। कोई बीमार नहीं है और न ही कोई मर रहा है। हम ऐसे मौसम में मैदान पर छह या सात घंटे से अधिक नहीं रहना चाहते। हम तीन घंटे का मैच खेल रहे हैं और तीन घंटे अभ्यास सत्र।'

Story first published: Friday, November 1, 2019, 20:38 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+