पूर्व ओपनर श्रीकांत ने बताया, मौजूदा टी-20 टीम में फिट नहीं बैठता ये खिलाड़ी
नई दिल्ली: भारतीय टीम के लिए आगामी टी-20 विश्व कप को देखते हुए अपने टीम संयोजन पर काम करने की जरूरत अभी से है क्योंकि वनडे और टेस्ट की अपेक्षाकृत संतुलित टीम के बाद केवल यही एक ऐसा प्रारूप है जहां भारत का पलड़ा विश्व की अन्य धाकड़ टीमों के मुकाबले कमजोर हैं। टीम ने इस युवाओं को मौके देकर इस पर काम भी करना शुरू कर दिया है। भारत ने बांग्लादेश के साथ घरेलू टी-20 सीरीज में शिवम दुबे, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर जैसे युवाओं को टीम में शामिल किया है, जबकि चाहर बंधुओं के साथ श्रेयस अय्यर और पांडे जैसे खिलाड़ी भी ड्रेसिंग रूम का हिस्सा हैं।

लगातार रन पिटवा रहे खलील अहमद
भारत ने इस सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे मैच में अच्छी वापसी की लेकिन खलील अहमद का लगातार घटिया प्रदर्शन भारत के लिए चिंता से कम नहीं है। खलील अहमद को भारतीय टीम में तेजी से शामिल किया गया था क्योंकि टीम प्रबंधन अपने तरकश में बाए हाथ का गेंदबाज रखना चाहता था। हालांकि, युवा सीमर इस स्तर पर प्रभावशाली नहीं दिखे हैं और मैच के महत्वपूर्ण चरणों में लगातार रन पिटवा रहे हैं। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज श्रीकांत का मानना है कि बाएं हाथ के गेंदबाज को इस स्तर पर तेजी से सीखने की जरूरत है क्योंकि वह इस स्तर पर मिसफिट दिखते हैं।

क्या बोले श्रीकांत-
"सच में खलील अहमद इस स्तर पर एक मिसफिट लगता है। हमेशा सुधार की गुंजाइश है लेकिन उन्हें तेजी से सीखना होगा, "श्रीकांत ने रविवार को टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में लिखा। सबसे छोटे प्रारूप में खलील का रिकॉर्ड बिल्कुल भी प्रभावशाली नहीं है - 13 T20Is में उनकी कैरियर रन-रेट की दर 9.00 है, जबकि 11 ODI में यह 5.81 है। श्रीकांत का यह भी मानना है कि भारत को गेंदबाजी विभाग में कुछ बदलाव करने चाहिए, खासकर जब सीनियर गेंदबाजों को आराम दिया गया हो।
वार्नर की बेटी बनी बल्लेबाज, कहा- 'मैं हूं विराट कोहली', VIDEO हुआ वायरल

कुलदीप यादव की भी पैरवी की-
उन्होंने कहा, 'शीर्ष पर एक-दो परिवर्तन को छोड़कर, टी-20 बल्लेबाजी विभाग विराट कोहली के लिए काफी उपयुक्त है। हालांकि, गेंदबाजी में कुछ बदलाव की जरूरत है, खासकर जब टीम प्रबंधन को इस प्रारूप से अनुभवी गेंदबाजों को आराम देना महत्वपूर्ण लगता है। दीपक चाहर एक अलग गेंदबाज दिखता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में उसको मुश्किल लग सकता है। यदि वह कुछ और बदलाव कर सकता है, तो वह उस एक स्लॉट को भरने के लिए सबसे अच्छा उम्मीदवार बन सकता है, "श्रीकांत ने कहा। उन्होंने कुलदीप यादव को शामिल करने की भी वकालत की क्योंकि उनका मानना है कि कलाई के स्पिनरों की व्यापक भूमिका रहेगी, खासकर अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप में।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
