एकतरफा T-20i मैचों में भारत-बांग्लादेश दूसरे स्थान पर, नंबर 1 पर हैं ये दो टीमें
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भारतीय थिंक-टैंक के लिए अपने स्थाई टीम संयोजन के कुछ खिलाड़ियों की पहचान करने का सही मौका है। विराट कोहली को आराम दिया गया है, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या चोटिल हैं और टीम एमएस धोनी से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। इनमें कोहली, बुमराह और पांड्या अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी 20 विश्व कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कई सवालों के जवाब ढूंढने का मौका-
प्रमुख मुद्दा हालांकि मीडिल ऑर्डर की पहचान के लिए है। ओवरऑल देखा जाए रोहित शर्मा, शिखर धवन और कोहली इस समय टॉन तीन हैं - लेकिन समस्याएं नंबर 4 के स्थान पर हैं। श्रेयस अय्यर के लिए क्या सही जगह है? या मनीष पांडे के लिए? क्या ऋषभ पंत को मध्य ओवरों के दौरान फिनिशर या हार्ड हिटिर की? या टीम को संजू सैमसन को 'कीपर और शिवम दूबे को पेस-बॉलिंग फिनिशर के रूप में और हार्दिक को बैक-अप के रूप में देखना शुरू करना चाहिए? इन सब सवालों के जवाब टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में तलाशने की कोशिश करेगी।

INDvsBAN: क्रिकेट के दूसरे सबसे एकतरफा मुकाबले
इन सबके बीच भारत और बांग्लादेश से जुड़ा दिलचस्प फैक्ट ये भी है कि इन दोनों टीमों के बीच टी-20 इंटरनेशल में विश्व का दूसरा एकतरफा मुकाबला देखने को मिलता है। दूसरे शब्दों में कहे तो क्रिकेट की दो प्रमुख टीमों के बीच होने वाले एक-तरफा टी-20 इंटरनेशल मुकाबलों में भारत-बांग्लादेश की टीमें विश्व में दूसरे नंबर पर आती हैं। इन दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए 8 टी-20 मैचों में आठों बार बाजी भारत के ही हाथ लगी है। जबकि इस मामले में नंबर एक पर जिम्बांब्वे और पाकिस्तान की टीमें मौजूद हैं जिनके बीच विश्व क्रिकेट में अब तक के सबसे ज्यादा एकतरफा टी-20 मुकाबले हुए हैं।
INDvBAN: टेस्ट टीम से बाहर चल रहे पंत और धवन के सामने अहम है टी-20 का टेस्ट

भारत के सामने नंबर एक की बराबरी का मौका
जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच अब तक 11 टी-20 मैच हुए हैं और पाकिस्तान ने सभी 11 मैच जीतने में कामयाबी पाई है। ऐसे में भारत के पास इस रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है और इस बार हालात भी पूरी तरह से भारत के पक्ष में हैं क्योंकि एक तो भारत अपनी जमीन पर अपराजेय अंदाज में क्रिकेट खेल रहा है, दूसरे ये कि शाकिब अल हसन के बिना बांग्लादेश टीम का मनोबल फिलहाल आधा दिखाई दे रहा है। दोनों देशों को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। अगर भारत तीनों मैच जितता है तो यह संख्या 8 से बढ़कर 11 हो जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
