3rd T20, INDvBAN: खत्म हुआ टीम इंडिया का 4 नंबर का सिरदर्द, इस खिलाड़ी पर विराट लगाएंगे दांव
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी द्विपक्षीय दौरे की टी20 सीरीज में विराट कोहली और सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद रोहित एंड कंपनी ने 2-1 से सीरीज को जीतने में कामयाब रही। भारत के लिए नागपुर में खेला गया आखिरी टी20 मैच कई मायनों में सकरात्मक रहा। जहां गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का विकल्प ढूंढ रही टीम मैनेजमेंट को दीपक चहर की आखिरी ओवर्स में शानदार स्पेल की वजह से एक विकल्प मिला। वहीं पिछले 3 साल से ज्यादा समय से 4 नंबर पर बल्लेबाजी को लेकर परेशान भारतीय मैनेजमेंट को आखिरकार इसका हल मिलता नजर आ रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ लगातार 4 नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया की इस परेशानी को दूर कर दिया है।
और पढ़ें: 3rd T20: जानें मैच के बीच खिलाड़ियों से क्या बोले रोहित शर्मा, क्यों बढ़ेगा विराट का सिरदर्द
श्रेयस इस सीरीज में लगातार 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और तीनों ही मैच में रन बनाकर बता दिया कि आखिर वो क्यों इस नंबर के लिये सबसे उपयुक्त बल्लेबाज हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट के अब वही नंबर चार बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में भारतीय टीम प्रबंधन ने नंबर चार पर कई बल्लेबाजों को मौका दिया लेकिन उसे लगातार असफलताओं का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड में खेले गए 50 ओवरों के विश्व कप से पहले भी कई खिलाड़ियों को इस नंबर पर आजमाया गया, लेकिन कोई भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया।
और पढ़ेंं: IND vs BAN: नागपुर के मैदान पर बनते-बनते रह गए यह रिकॉर्ड, चहल ने लगाया विकेटों का अर्धशतक
विश्व कप से पहले तक अंबति रायडु को इस पर मौका दिया और आखिर में विजय शंकर को विश्व कप में 4 नंबर पर खिलाया गया, हालांकि दोनों में से कोई भी खिलाड़ी इस नंबर पर सफल साबित नहीं हो पाया।

फिनिशर्स की भूमिका निभाएंगे श्रेयस अय्यर
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारतीय टीम की डूबती नैया को पार लगाया।
मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘उन्होंने (टीम प्रबंधन) मुझे साफ कर दिया है कि तुम नंबर चार पर बल्लेबाजी करोगे, इसलिए खुद पर भरोसा रखो।'
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए नंबर चार पर अपनी जगह पक्की करने के लिए पिछली कुछ सीरीज में खेली गई मेरी पारियां महत्वपूर्ण रही। इस नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए लगातार हम सभी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।'
श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम प्रबंधन ने साफ कह दिया है कि टीम के दो प्रमुख बल्लेबाजों कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के केस में मुझे ‘फिनिशर' की भूमिका निभानी होगी।

रोहित-विराट के बाद टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज
विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाने की निराशा से उबर चुके इस 24 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, ‘यहां तक कि अगर कोहली और रोहित आउट हो जाते हैं कि तो हमें कोई ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो आखिर तक बल्लेबाजी कर सके। यही नंबर चार की भूमिका है। मैंने आज यही करने की कोशिश की और मेरे लिए यह अच्छा रहा।'
श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टीम उन जैसे कुछ खिलाड़ियों को आजमा रही है और ऐसे में उनकी यह पारी कितना महत्व रखती है?
इस पर उन्होंने कहा, ‘हां, निश्चित तौर पर टीम में काफी प्रतिस्पर्धा है। मुझे निजी तौर पर लगता है कि मेरी खुद से प्रतिस्पर्धा है। मैं नहीं चाहता कि किसी के साथ मेरा आकलन किया जाए।'

3 छक्कों से बदला मैच का रुख
उन्होंने कहा, ‘जिस ओवर में मैंने तीन छक्के लगाए, उससे पलड़ा हमारी तरफ झुक गया, अन्यथा हम 150 या 155 के स्कोर तक ही पहुंच पाते। इस स्कोर का बचाव करना वास्तव में मुश्किल होता क्योंकि ओस काफी पड़ रही थी और खेल बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर होती जा रही थी।'
अय्यर ने कहा, ‘सहयोगी स्टाफ ने मुझे ही नहीं, बाकी सभी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की छूट दी है। जब आप बल्लेबाजी कर रहे हों तो आपको बहुत सकारात्मक होना चाहिए। अगर गेंद मेरे लिए अनुकूल हो तो मैं खुद पर नियंत्रण नहीं रखूंगा। मैं अपनी सूझबूझ से उसे खेलूंगा।'

किसी भी नंबर पर बैटिंग के लिए तैयार
श्रेयस अय्यर ने कहा कि भले ही पिछले कुछ समय से वो नंबर चार पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन टीम की जरूरत के हिसाब से वह किसी भी नंबर पर खेलने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा, ‘मैं वास्तव में खुले दिमाग का हूं और किसी भी नंबर पर खेल सकता हूं। इसलिए मैं कड़ी परिस्थितियों में खुद पर भरोसा रखता हूं और आज की पारी दिखाती है कि मैं दबाव में भी खेल सकता हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
