'कॉफी विद करण' में कही बात पर BCCI के नोटिस के जवाब में हार्दिक पांड्या ने कही ये बात

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करण जौहर के कॉफी विद करण नाम के शो में जाकर बुरे फस गए है। इस शो में करण जौहर के मसालेदार सवालों की बौछार ने पांड्या का विकेट गिरा दिया है। पांड्या ने इस शो में जो महिलाओं को लेकर कमेंट किए थे उसके चलते उनको एक के बाद एक कई माफीनामे देने पड़ रहे हैं। हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। यह नोटिस पांड्या की इस शो में की गई विवादित बातों को लेकर ही था।

हार्दिक पांड्या ने दिया नोटिस का जवाब
पांड्या ने इस नोटिस का जवाब देते हुए माफी मांगी है। पांड्या ने कहा है कि उनको इस बात के लिए बेहद अफसोस है कि उन्होंने शो में गैरजरूरी कमेंट दिए। पांड्या के उन बयानों को लिंगभेदी और महिला विरोधी माना जा रहा है। इस नोटिस का जवाब देने के लिए पांड्या को बीसीसीआई ने 24 घंटे का समय दिया था। पांड्या ने कहा है कि उनको इस बात का अहसास नहीं था कि उन्होंने जो कुछ भी कहा था वह किसी के लिए गलत हो जाएगा। मैनें इस बात का अहसास नहीं किया इसके लिए मुझे बेहद अफसोस है।
हार्दिक पांड्या ने Koffee with Karan शो पर अपनी 'अभद्र टिप्पणी' के लिए मांगी माफी

'जो कहा उसका नहीं था अहसास'
इसके साथ ही पांड्या ने बीसीसीआई को कहा है, 'मैं आपको यकीन दिलाना चाहूंगा कि मेरा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। शो कुछ इस तरह का था कि मैं उसकी प्रकृति में बह गया और मुझे अहसास नहीं हुआ कि जो मैं कह रहा हूं वह आपत्तिजनक भी साबित हो सकता है।' पांड्या ने साथ ही यह भी कहा कि मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं दोहराई जाएगी। बता दें कि पांड्या इस समय भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। वह वन डे टीम का हिस्सा हैं।
— hardik pandya (@hardikpandya7) January 9, 2019 |
सोशल मीडिया पर मांग चुके हैं माफी
पांड्या कॉफी विद करण शो में केएल राहुल के साथ गए थे। यह शो इन दोनों खिलाड़ियों के द्वारा दिए गए बयानों के कारण तुरंत सुर्खियों में आ गया था। पांड्या और केएल राहुल ने शो में विराट कोहली को बतौर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से बड़ा बताया था। इस बात पर भी काफी विवाद हुआ था। लेकिन जब पांड्या ने लड़कियों को लेकर अपनी 'खुली' सोच का प्रदर्शन किया तब मामला कंट्रोल से बाहर हो गया। बता दें कि पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी माफी मांगी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
