Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC Rankings: वनडे रैंकिंग में भारत की स्थिति मजबूत, इंग्लैंड पर बनाई बढ़त

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज से पहले भारतीय महिला टीम के लिए अच्छी खबर है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ताजा वनडे रैंकिंग में न सिर्फ अपनी स्थिति को कायम रखा है बल्कि अपनी पोजिशन को मजबूत करते हुए ऑस्ट्रेलिया के साथ पहले पायदान की जंग में और करीब पहुंच गये हैं। आईसीसी की ओर से सोमवार को जारी ताजा वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय महिला क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर कायम हैं। भारतीय टीम ने इसके साथ ही इंग्लैंड पर अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली है। टीम के 125 अंक हैं और अब वह तीसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड (122) से तीन अंक आगे है।

और पढ़ें: Watch video: जब हरमनप्रीत के लिए रोड्रिगेज और हर्लिन ने गाया खास रैप सॉन्ग, जानें क्यों

ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से 26 अंक आगे है और वह शीर्ष स्थान पर बरकरार है। वहीं, वेस्टइंडीज को पांच स्थानों का नुकसान हुआ है और इसके बावजूद वह छठे नंबर पर है और पाकिस्तान से दो अंक आगे है। वनडे रैंकिंग में वेस्टइंडीज को पांच अंकों को नुकसान हुआ है और अब वह सातवें स्थान पर काबिज पाकिस्तान से केवल दो अंक ऊपर है।

और पढ़ें: रोहित शर्मा की तरह ही फेल हुए ये 14 धुरंधर, फिर बने बेहतरीन सलामी बल्लेबाज

पाकिस्तान सातवें नंबर पर बना हुआ है। टी-20 टीम रैंकिंग में पिछले साल वेस्टइंडीज में टी-20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के ऊपर अपनी बढ़त को 10 से बढ़ाकर 14 तक कर दिया है और पहले स्थान पर है। टी-20 टीम रैंकिंग में भारतीय महिला क्रिकेट टीम पांचवें पायदान पर कायम हैं।

Story first published: Monday, October 7, 2019, 18:37 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+