IND vs BAN, 2nd T20: जानें कब और कहां देख सकते हैं भारत-बांग्लादेश का लाइव मैच
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनैशनल मैच राजकोट में आज यानी 7 नवंबर को खेला जाएगा। बीते रविवार पहले टी-20 मैच में भारत को मात दे बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत के पास इस सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है। वहीं अरुण जेटली स्टेडियम में भारत को सात विकेट से मात देने के साथ ही बांग्लादेश ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत पर अपनी पहली जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजरें सीरीज जीत पर होंगी। भारत इस मैच में अगर जीत हासिल कर लेता है तो 10 तारीख को नागपुर में होने वाला तीसरा मैच रोमांचक हो जाएगा।
मैच में टॉस का समय शाम 6:30 है, जबकि 7 बजे से मैच शुरू हो जाएगा। क्रिकेट फैन्स के लिए थोड़ी निराश करने वाली बात यह है कि इस मैच पर चक्रवाती तूफान 'महा' का साया मंडरा रहा है। अगर सीरीज में उसे बने रहना है तो किसी भी हाल में राजकोट में जीत दर्ज करनी होगी।
और पढ़ें: 2nd T20, IND vs BAN: क्या राजकोट के मैदान पर हो पाएगा मैच, जानें कैसा है मौसम का मूड
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनैशनल मैच कब खेला जाएगा?
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनैशनल मैच गुरुवार, 07 नवंबर से खेला जाएगा।
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनैशनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN)के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनैशनल मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
और पढ़ें: INDW vs WIW: विराट कोहली को पीछे छोड़ स्मृति मंधाना ने बनाया खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनैशनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनैशनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे शुरू होगा।
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनैशनल मैच का लाइव स्कोरकार्ड आप कहां देख सकते हैं?
भारत (IND) और बांग्लादेश (BAN) के बीच सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच के सभी लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड आप hindi.mykhel.com पर देख पाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
