Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

1st T20: 2 साल बाद टीम में लौट रहे युजवेंद्र चहल, बुमराह-अश्विन की खास लिस्ट में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार से शुरु हो रही टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। जहां भारतीय टीम में विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए नजर आएंगे वही टीम इंडिया ने इस सीरीज के लिए विकेट कीपर ऋषभ पंत के अलावा संजू सैमसन को शामिल किया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा का मानना है कि टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पर्याप्त मौके देगी। इस मैच के दौरान भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास अपने करियर में एक बड़ा आंकड़ा छू लेने का मौका है। युजवेंद्र चहल दिल्ली में होने वाले इस टी20 मैच में विकेटों की हाफ सेंचुरी पूरी कर सकते हैं।

रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच में भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच में चहल की कोशिश यह मुकाम हासिल करने की होगी।

और पढ़ें: 1st T20, IND vs BAN: तो क्या बांग्लादेश से डर गए रोहित शर्मा, मैच से पहले जानें क्या बोले

युजवेंद्र चहल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में अब तक 46 विकेट चटकाये हैं और विकेटों का अर्धशतक लगाने से महज 4 विकेट की दूरी पर हैं। भारत के लिए चहल से पहले जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ही भारत के लिए यह मुकाम हासिल कर सके हैं।

चोट के कारण बाहर चल रहे बुमराह के टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 51 विकेट हैं। अश्विन के नाम 52 विकेट हैं। इस ऑफ स्पिनर ने 2017 के बाद से भारत के लिए एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है।

चहल ने 2016 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था और 2019 विश्व कप तक वह टीम की मजबूत कड़ी बने रहे। इसके बाद हालांकि उन्हें नियमित रूप से अंतिम-11 में जगह नहीं मिली क्योंकि भारत ने उनके स्थान पर रविंद्र जडेजा को उनकी फील्डिंग और निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता के कारण उन्हें तरजीह दी।

और पढ़ें: दिल्ली के प्रदूषण पर गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार से पूछा सवाल, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

चहल को उम्मीद होगी कि रविवार को होने वाले मैच में वह अंतिम-11 में जगह बना पाने में सफल रहेंगे।

Story first published: Saturday, November 2, 2019, 17:58 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+