IPL 2020: क्रिकेट के नियमों में हुआ ये बड़ा बदलाव तो और बढ़ जाएगा खेल का रोमांच
नई दिल्ली। भारतीय टी20 फ्रेंचाइज लीग इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया भर में और मशहूर बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक बड़ा बदलाव करने की ओर कदम बढ़ा रहा है। दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट लीगों में शामिल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लोगों के बीच और मशहूर करने के लिए बोर्ड लीग के अगले संस्करण में एक ऐसा नियम लाने की योजना बना रही है जिसके तहत टीमें न सिर्फ मजबूत बनेंगी बल्कि रोमांच का तड़का दोगुना हो जाएगा। बोर्ड आईपीएल में 'पावर प्लेयर' का नियम लाने पर विचार कर रही है जिसके तहत टीम मैच में कभी भी विकेट गिरने के बाद या ओवर खत्म के बाद खिलाड़ी को बदल सकती हैं।
और पढ़ें: जिस मुकाम पर 24 साल में पहुंचा ODI क्रिकेट एक दशक पहले टी20 ने किया हासिल, जानें कैसा रहा सफर
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार बोर्ड की ओर से इस विचार को मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन इस पर मंगलवार को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में होने वाली आईपीएल गवर्निग काउंसिल की बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

आईपीएल से पहले इस टूर्नामेंट में होगा लागू
अधिकारी ने कहा, 'हम ऐसी स्थिति पर विचार कर रहे हैं जहां टीमों को अंतिम-11 के बजाए 15 खिलाड़ियों को चुनना हो और एक खिलाड़ी को मैच के दौरान कभी भी विकेट गिरने के बाद या ओवर खत्म होने के बाद बदला जा सके। हम इसे आईपीएल में लाने की सोच रहे हैं लेकिन आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस नियम को लागू करना सही होगा।'

आखिरी ओवर में रसेल जैसे खिलाड़ियों के लिए कैसे बदल जाएगा मैच
अधिकारी से जब पूछा गया इससे मैच पर किस तरह का असर होगा, तो उन्होंने कहा कि यह नियम मैच का परिणा बदल सकता है और दोनों टीमों के लिए हटकर सोचने तथा रणनीति बनाने को बढ़ावा देगा।
अधिकारी ने कहा, 'सोचिए की आपको छह गेंदों पर 20 रन चाहिए और आंद्रे रसेल बाहर बैठे हैं क्योंकि वह पूरी तरह से फिट नहीं और अंतिम-11 का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब, इस नियम से वह ऐसी स्थिति में मैदान पर आ सकते हैं और बड़े शॉट लगाकर मैच बदल सकते हैं।'

आखिरी ओवर में बुमराह-भुवी जैसे गेंदबाज बढ़ा देंगे रोमांच
उन्होंने कहा, 'इसी तरह आपको आखिरी ओवर में अगर आपको छह रन बचाने हैं और आपके पास जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी डग-आउट में बैठा है। तो कप्तान क्या करेगा? वह बुमराह को 19वां ओवर खत्म होने के बाद लेकर आएगा और फिर आप जानते ही हैं। इस नियम में मैच को बदलने का दम है।'
आईपीएल की गर्विनंग काउंसिल की बैठक में इस नियम के अलावा सदस्य 2019 आईपीएल की समीक्षा करेंगे। साथ ही इस बात पर भी चर्चा होगी कि आगामी सीजन को और लोकप्रिय कैसे बनाया जाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
