युवराज-रोहित की पुरानी चैट पर अब मचा बवाल, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ- 'युवराज सिंह माफी मांगो'
नई दिल्ली: हाल ही में शाहिद अफरीदी ने जब पाक अधिकृत कश्मीर में जाकर भारत के खिलाफ बयानबाजी की थी तब भारत के दो क्रिकेट फैंस के निशाने पर आए थे- युवराज सिंह और हरभजन सिंह। हरभजन ने तब मीडिया पर आकर साफ किया था कि वे पूरी तरह से अफरीदी से असहमत हैं और यह उनकी गलती थी कि उन्होंने इंसानियत के नाते अफरीदी की मदद की।
भज्जी ने यह भी कहा था कि भविष्य में वे अफरीदी की कोई मदद नहीं करेंगे। भज्जी के इस बयान के बाद युवराज सिंह ने ट्विटर पर अपना रुख स्पष्ट किया था और हरभजन की बात को दोहराते हुए कहा कि वे भी ऐसा कभी नहीं करेंगे।

'युवराज सिंह माफी मांगो'
उस समय सोशल मीडिया पर हरभजन और युवराज काफी ट्रेंड हुए थे और अब एक बार फिर से युवराज सिंह ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं। इस बार कहा गया है- युवराज सिंह माफी मांगो।
स्पीड है, कोहली को कभी भी OUT कर देंगे हमारे सुपरस्टार नसीम शाह- पूर्व पाक बल्लेबाज का दावा
सोमवार रात से सोशल मीडिया पर युवराज को लेकर यह ट्रेंड जारी है और लगातार आगे बढ़ रहा है। जी हां, यह पूर्व ऑलराउंडर एक बार फिर से अनचाहे विवाद में फंस गया है। दरअसल युवराज से नाराज लोगों का कहना है कि युवी ने जातिसूचक शब्द इस्तेमाल किया है जो कतई भी उचित नहीं ठहराया जा सकता।

'युवराज ने एक जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया'
यह बात तब की है जब युवराज और रोहित शर्मा इंस्ट्राग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे। तभी टीम के साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल को लेकर बात होने लगी। चहल को लेकर ही युवराज और रोहित में हंसी मजाक चल रहा था तब युवी ने एक जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया जो लोगों के गले अब नहीं उतर रहा है। लोग उनसे नाराज हैं और माफी मांगने के लिए ट्विटर पर एक तरह से मुहिम छेड़ रहे हैं- युवराज सिंह माफी मांगो।

पुरानी चैट में चहल की टांग खींची थी युवी और रोहित ने-
हालांकि आपको बता दें कि यह चैट अभी की नहीं है और ट्विटर पर पुरानी बातों को लेकर नया विवाद बनना बड़ी बात नहीं होती। यह चैट तब की है जब युवराज और रोहित ने कुछ दिन पहले लाइव सेशन किया था और इस दौरान कई सारी बातें की थी। रोहित ने भी चहल को लेकर चुटकी ली थी। चहल, जो अक्सर अपने परिवार के साथ वीडियो पोस्ट करते रहते हैं, को लेकर रोहित ने कहा था- चहल तुझे शर्म नहीं आती अपने पापा को नचाते हुए?

मजाक-मस्ती अब पड़ रही भारी-
यह सब बातें एक मजाक-मस्ती का हिस्सा थी लेकिन कई लोगों का मानना है कि युवराज सिंह के शब्द से उनको ठेस लगी है।
बता दें कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का इंटरनेशनल क्रिकेट काफी शानदार रहा है। वह भारतीय मध्यक्रम के हीरो बल्लेबाज साबित हुए जिन पर टीम निर्भर कर सकती थी। युवी 2011 वनडे वर्ल्ड की जीत में मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। युवराज को उनके मस्त मौला स्वभाव के कारण भी जाना जाता है। उन्होंने पिछले साल जून में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
