For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लोग मेरे फॉर्म के बारे में बात कर रहे हैं जो काफी मजेदार है : वार्नर

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अपनी फॉर्म को लेकर बयान दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच जीता लेकिन वार्नर बल्ले से ज्यादा कुछ नहीं कर सके। वह 15 गेंदों में 14 रन बनाकर कागिसो रबाडा का शिकार बन गए। 0, 2, 0, 1, 14 पिछली पांच टी20 पारियों में उनके स्कोर हैं, इसमें दो प्रैक्टिस मैच रहे, दो आईपीएल मैच भी हैं। वार्नर को हालांकि खराब फाॅर्म की अधिक चिंता नहीं है। उनका कहना है कि लोग इसके बारे में बात करते हैं जो मजेदार है।

वार्नर ने कहा कि उन्होंने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है क्योंकि उन्हें आईपीएल के दौरान केवल दो मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया था। इससे पहले वह आईपीएल के पहले चरण में खेले थे और विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरों से बाहर हो गए थे। श्रीलंका के खिलाफ मैच होने से पहले वार्नर ने कहा, "मुझे वास्तव में लगता है कि लोग मेरे फॉर्म के बारे में बात कर रहे हैं जो काफी मजेदार है। मैं इस मामले पर हंसता हूं क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मैंने शायद ही कोई क्रिकेट खेला हो। उदाहरण के लिए, आईपीएल में मैं सिर्फ दो ही मैच खेल पाया था।''

यह भी पढ़ें- अपमानित होने के बाद शोएब अख्तर ने छोड़ा LIVE शो, मंच पर मौजूद थे बड़े-बड़े दिग्गज

इसके अलावा, अभ्यास पिचों की जो हालत है उससे डेविड वार्नर को ऐसा लगता है कि उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में बहुत अधिक क्रिकेट खेले जाने के साथ विकेट लंबे समय से उपयोग में हैं। वार्नर फिलहाल अपनी लय वापस पाने के लिए सिंथेटिक विकेट पर प्रैक्टिस कर रहे हैं और जल्द ही बल्ले से अपनी फॉर्म वापस पा सकते हैं। वार्नर ने कहा, "12 हफ्तों से प्रैक्टिस अभ्यास विकेट लगभग 12 सप्ताह से ऊपर हैं। इसलिए उनके लिए ट्रेनिंग काफी कठिन है और साथ ही यह देखते हुए कि विकेट इस समय काफी अच्छे हैं। फिलहाल मैं सिंथेटिक विकेटों पर ट्रेनिंग ले रहा हूं, समय और लय पाने के लिए अपने कदमों को आगे बढ़ा रहा हूं, जिससे मुझे मदद मिल रही है।''

बता दें कि सुपर 12 ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया अपना दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 28 अक्तूबर को खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट से जीता था।

Story first published: Wednesday, October 27, 2021, 15:25 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+